{"_id":"6a723ebaaba8012ebe08c8d3","slug":"attempt-to-rape-woman-after-breaking-into-her-home-beaten-for-resisting-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-110381-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर पीटा
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर की एक कॉलोनी में आरोपी ने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला की पिटाई कर दी। शोर मचाने पर आरोपी घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर निकालकर वहां से भाग गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
उक्त कॉलोनी निवासी महिला अपनी बेटी की साथ रहती है। बताया कि दो दिन पूर्व महिला घर पर अकेली थी। तभी एक परिचित वहां पहुंचा और महिला से छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकत की। आरोपी महिला को खींचकर कमरे में ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को पीट दिया और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने साहस जुटाकर शोर मचा दिया।
आरोपी अपने को घिरता देख वहां से भाग गया। आरोपी भागते समय घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी अपने साथ ले गया। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर पर नौशाद गांव सालेहनगर थाना जानी जनपद मेरठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।