फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Attempt to Molest 11-Year-Old Girl in ghaziabad

रिहान बना राक्षस: दवा लेने गई बच्ची को बाइक से ले गया सुनसान जगह, फिर जो मासूम ने बताई वो सुन खौल उठेगा खून

Fri, 20 Mar 2026 09:44 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: विकास कुमार Updated Fri, 20 Mar 2026 09:44 PM IST
सार

घटना 15 मार्च की शाम करीब साढ़े 7 बजे की है। पीड़ित बच्ची अपनी दादी के लिए दवा लेने मेडिकल स्टोर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में रिहान पुत्र शकील नाम के युवक ने उसे बहला-फुसलाकर अपनी बाइक पर बैठा लिया और सुनसान जगह ले गया।

विज्ञापन
Attempt to Molest 11-Year-Old Girl in ghaziabad
बच्ची को बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह ले गया युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गाजियाबाद स्थित मसूरी क्षेत्र की एक कॉलोनी की रहने वाली एक नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ की कोशिश और उसके परिवार को धमकाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नाबालिग के चाचा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

विज्ञापन

बहला-फुसलाकर ले गया था 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 15 मार्च की शाम करीब साढ़े 7 बजे की है। पीड़ित बच्ची अपनी दादी के लिए दवा लेने मेडिकल स्टोर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में रिहान पुत्र शकील नाम के युवक ने उसे बहला-फुसलाकर अपनी बाइक पर बैठा लिया और सुनसान जगह ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूझबूझ से भागी बच्ची
तहरीर में बताया गया है कि आरोपी रिहान ने वहां बच्ची के साथ गलत तरीके से छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। बच्ची किसी तरह अपनी सूझबूझ से वहां से भाग निकलने में सफल रही और घर पहुंचकर अपनी दादी व चाचा को पूरी आपबीती सुनाई। जब पीड़ित बच्ची के परिजन शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचे, तो वहां विवाद और बढ़ गया। 

विज्ञापन

शिकायत पर दी धमकी
आरोप है कि रिहान और उसके भाई नासिर ने पीड़ित परिवार के साथ न केवल गाली-गलौच की, बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता के चाचा ने मसूरी पुलिस को लिखित शिकायत देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसीपी मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी भाईयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जांच-पड़ताल करके वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed