फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Attempt to kidnap BJP worker's daughter from school by doing recce, case registered

Ghaziabad News: रेकी कर भाजपा कार्यकर्ता की बेटी को स्कूल से अगवा करने की कोशिश, केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kidnap BJP worker's daughter from school by doing recce, case registered
इंदिरापुरम। न्यायखंड दो स्थित मकनपुर निवासी भाजपा कार्यकर्ता विकास यादव की एक अंजान व्यक्ति ने रेकी की। इसके बाद नर्सरी कक्षा में पढ़ने वाली उनकी छह वर्षीय बेटी को अगवा करने का प्रयास किया। आरोपी बच्ची का चाचा बनकर उसके स्कूल पहुंचा और छुट्टी के समय ले जाने की बात कहने लगा। बच्ची के न पहचानने पर वह मौका देख फरार हो गया। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने भाजपा कार्यकर्ता को बुलाया और बच्ची को उनके साथ भेजा। इधर जब पीड़ित ने इंदिरापुरम पुलिस को तहरीर दी तो पुलिस ने कई दिनों तक मुकदमा दर्ज नहीं किया। सीएम को ट्वीट करने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


विकास यादव मूलरूप से देवरिया के नगर पंचायत गौरी बाजार के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले ही वह इंदिरापुरम में शिफ्ट हुए हैं। बताया कि न्याय खंड-2 स्थित वेदांतम ग्लोबल स्कूल में उनकी दोनों बेटियां पढ़ती हैं। 29 नवंबर की दोपहर 01ः39 बजे अजय नाम का अंजान व्यक्ति बेटी के स्कूल पहुंचा और शिक्षिका से नर्सरी में पढ़ने वाली उनकी छोटी बेटी को बुलाने को कहा। हर रोज माता-पिता लेने के लिए आते थे इसे देखते हुए स्कूल प्रबंधन को शक हुआ तो उन्होंने बच्ची को बाहर बुलाए बगैर उससे आरोपी का नाम और रिश्ता बताकर पहचान पूछी। भाजपा कार्यकर्ता की बेटी ने आरोपी को पहचानने से इन्कार कर दिया। इस पर आरोपी फरार हो गया। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने बच्ची के पिता को फोन करके स्कूल बुलाया। सीसीटीवी फुटेज देखने पर उन्होंने भी आरोपी को नहीं पहचाना। स्कूल प्रबंधन ने विकास से मुकदमा दर्ज कराने का वादा तो किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद विकास यादव ने इंदिरापुरम थाने में घटना की तहरीर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनकी तहरीर लेकर रख ली, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। यहां तक कि बाद में मुकदमा दर्ज करने से ही मना कर दिया। तब पीड़ित ने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर दिया। ट्वीट होने के बाद इंदिरापुरम पुलिस ने ट्वीट को हटाने को कहा लेकिन पीड़ित ने मुकदमा दर्ज होने के बाद हटाने की बात कही। छह दिसंबर को पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


डर में परिवार
विकास यादव ने बताया कि स्कूल पहुंचे व्यक्ति को बेटी का नाम और कक्षा की जानकारी थी। गनीमत रही कि बच्ची सुरक्षित है लेकिन खतरा अभी भी बना हुआ है। इससे उनके परिवार में डर का माहौल है। कहा कि सुरक्षा के लिहाज से पुलिस को जल्द से जल्द मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
क्या बोले स्कूल निदेशक
स्कूल में पढ़ने वाले हर बच्चे के माता-पिता को स्कूल का कार्ड दिया जाता है। यह कार्ड लेकर स्कूल आना जरूरी होता है। शनिवार को बच्ची को एक अनजान व्यक्ति बिना कार्ड के बच्ची को लेने पहुंचा। उसने परिजनों से फोन पर बात कराने की बात कही लेकिन जिस नंबर को उसने मिलाया वह स्कूल के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है। ऐसे में बच्ची के पिता को फोन कर जानकारी दी गई, इस बीच वह व्यक्ति स्कूल से फरार होने में कामयाब रहा। हमने बच्ची के पिता को सीसीटीवी फुटेज भी दिए ताकि इस आधार पर वह कोई कानूनी कार्रवाई कर सकें। ललित कुमार, निदेशक वेदांतम ग्लोबल स्कूल


मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज भी मिल गई हैं, जिनके आधार पर आरोपी को ट्रेस किया जा रहा है। पुलिस टीमें इसमें जुटी हुई हैं, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। निमिष पाटिल, डीसीपी, ट्रांस हिंडन

-फोटो 52 : टिकरी बॉर्डर पर लगाए जाने वाले साउंड सिस्टम को तैयार करते कर्मचारी। संवाद

-फोटो 52 : टिकरी बॉर्डर पर लगाए जाने वाले साउंड सिस्टम को तैयार करते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed