फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Attempt to arrest MLA digitally, case registered

Ghaziabad News: विधायक को डिजिटल अरेस्ट करने का प्रयास, केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Attempt to arrest MLA digitally, case registered
मोदीनगर। साइबर अपराधी आम लोगों के साथ-साथ खास लोगाें को भी अपना निशाना बना रहे हैं। साइबर अपराधियों ने बृहस्पतिवार सुबह मोदीनगर से भाजपा विधायक डॉ. मंजू शिवाच को कॉल कर ठगी करने के लिए डिजिटल अरेस्ट करने का प्रयास किया। सतर्कता के कारण विधायक बदमाशों के चंगुल में फंसने से बच गईं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 9:30 बजे अनजान नंबर से उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉलर ने खुद को दूरसंचार विभाग का अधिकारी बताते हुए विधायक को विश्वास में लेने का प्रयास किया। कॉलर ने विधायक को बताया कि आपका मोबाइल फोन किसी अन्य फोन से लिंक कर उससे चाइल्ड पोर्न वीडियो भेजे जा रहे हैं। आरोपी ने विधायक को विश्वास दिलाने के लिए महिला टेलीकॉलर के माध्यम से विधायक के कुछ निजी दस्तावेजों की जानकारी उनके साथ साझा की। विधायक ने बताया कि दस्तावेजों की जानकारी के बाद उन्हें कॉलर की बातों पर विश्वास होने लगा।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने जैसे ही विधायक को प्रभाव में लेने का प्रयास किया तो वह सचेत हो गईं और तत्काल पुलिस को सूचना देने की बात कही। इसके बाद भी साइबर बदमाश अपने आपको दूरसंचार विभाग का अधिकारी बता विधायक को डिजिटल अरेस्ट करने का प्रयास करते रहे, लेकिन विधायक की सतर्कता के कारण वह अपने इरादों में कामयाब नहीं हो सके। विधायक ने पुलिस कमिश्नर और साइबर ब्रांच से मामले की शिकायत की। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed