{"_id":"66da3924d3d04977970bbb5a","slug":"attack-on-girl-student-against-molestation-with-sticks-and-knives-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-111746-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: छात्रा से छेड़छाड़ के विरोध पर लाठी-डंडे और चाकू से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: छात्रा से छेड़छाड़ के विरोध पर लाठी-डंडे और चाकू से किया हमला
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र की कॉलोनी में छात्रा से छेड़छाड़ करने के विरोध में आरोपी पक्ष के 8-10 लोगों ने अचानक छात्रा के परिजनों पर हमला कर दिया। लाठी-डंडे और चाकू के हमले में पीड़ित पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। छात्रा के चाचा को घायल अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन युवक और तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। फरार चार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
छात्रा के पिता ने बताया कि एक सितंबर को उनकी बेटी कोचिंग पढ़ने के लिए जा रही थी। रास्ते में दीपक और रोहित नाम के दो युवकों ने कमेंट करके छेड़छाड़ की। छात्रा ने घर पहुंच कर दोनों की हरकतों के बारे में बताया तो उनका गुस्सा भड़क गया। वह दोनों आरोपियों के घर पहुंचे और उनके माता-पिता से शिकायत की। आरोप है कि शिकायत करने से भड़के दीपक, रोहित, अरुण, राहुल, रवि, करण, निखिल अपने साथ दो-तीन अन्य युवकों को लेकर घर पहुंचे और वहां मौजूद महिलाएं वह अन्य लोगों पर लाठी-डंडे और चाकू से हमला कर दिया, उनके छोटे भाई ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसकी कमर पर चाकू से हमला कर दिया। खून से लथपथ होने पर छोटा भाई गली में गिर गया।
आरोप यह भी है कि हमलावरों ने छात्रा से भी बुरी तरह मारपीट की। कॉलोनी के लोगों के इकट्ठा होने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। लोगों की मदद से वह छोटे भाई को घायल हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां हालत खराब होने पर उन्होंने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि निखिल, करण, रोहित और तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित की शिकायत पर विभिन्न धारा में मुकदमा दर्ज करके फरार आरोपी दीपक, अरुण, राहुल, और रवि की तलाश कर रहे हैं। छात्रा की सुरक्षा के लिए पूरी निगरानी की जा रही है। लैपर्ड पर तैनात पुलिसकर्मियों को छात्रा के कोचिंग और घर तक नजर रखने के लिए कहा है।