फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Attack on car rider stuck in traffic jam, vandalism

Ghaziabad News: जाम में फंसे कार सवार पर हमला, तोड़फोड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Attack on car rider stuck in traffic jam, vandalism
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र में रविवार की रात सिहानी गेट पर लगे जाम में फंसे कार चालक को बाहर खींचकर छह-सात युवकों ने सरेराह पिटाई की। विरोध करने पर उसकी कार पर पत्थरबाजी कर क्षतिग्रस्त कर दी। बता दें कि मारपीट से घायल युवक सिकरोड गांव में हुई फायरिंग के मामले में आरोपी है। भयभीत युवक ने 24 घंटे बाद भी आरोपी युवकों के खिलाफ शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि रविवार रात राजनगर एक्सटेंशन के मुख्य मार्ग पर से सिहानी कट तक लंबा जाम लगा हुआ था। इसी बीच केडब्लू दिल्ली 6 माल के पास जाम में फंसी एक कार के चालक पर सात-आठ युवकों ने अचानक हमला कर दिया। युवकों के हाथ में पत्थर और डंडे थे। कार चालक जाम के कारण कार को ज्यादा भगा भी नहीं पाया। हमलावरों ने उसे कार में तोड़फोड कर दी और कार सवार युवक को कार से खींचकर बाहर निकालकर पीटते हुए ले गए। जाम लगा होने के कारण अन्य वाहन चालक अपनी कार से ही नहीं निकल पाए। इसी बीच मामले की सूचना पुलिस को मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक हमलावर मौके से भाग गए। पुलिस युवक को नंदग्राम थाने लेकर आई तब पता चला कि वह एकलव्य पाठक है। एकलव्य पाठक सिकरोड गांव में तीन जनवरी को हुई फायरिंग में नामजद है। सिकरोड निवासी हर्ष ने थार सवार चार-पांच युवकों पर अपनी कार पर फायरिंग करने का आरोप लगाकर नंदग्राम थाने में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

पुलिस ने फायरिंग के मामले में दो आरोपियों शिवम त्यागी उर्फ अक्की और आरुष शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। नामजद एक भी आरोपी को एक माह बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। फायरिंग के मामले में हर्ष ने गोविंदपुरम निवासी अमित कजरा, पंकज चौधरी, गुलमोहर सोसायटी निवासी साहिल और एकलव्य पाठक के खिलाफ केस दर्ज था। एसीपी ने बताया कि नामजद एकलव्य पाठक ने फायरिंग वाले केस में गिरफ्तारी पर स्टे ले रखा है। हालांकि एकलव्य पाठक ने आरोपी युवकों के खिलाफ घटना के 24 घंटे बाद भी शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed