फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ATS resident on 19th floor throws garbage at flat below; attacks neighbor upon objection.

Ghaziabad News: एटीएस में 19वीं मंजिल वाले ने नीचे फ्लैट वाले के यहां फेंका कूड़ा, विरोध पर हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
ATS resident on 19th floor throws garbage at flat below; attacks neighbor upon objection.
इंदिरापुरम। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की एटीएस एडवांटेज सोसायटी में कूड़ा फेंकने को लेकर दो पड़ोसियों में झगड़ा मारपीट तक पहुंच गया। पीड़ित ने बालकनी की फाइबर शीट तोड़ने और जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

एटीएस की 18वीं मंजिल पर रहने वाले बृजेश सिंह ने शिकायत दी है कि उनके ऊपर 19वीं मंजिल पर रहने वाले अनुपम जैन, रिजु जैन और आयुष गोयल अक्सर ऊपर से कूड़ा और गंदा पानी फेंकते हैं, जो उनकी बालकनी में गिरता है। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज और मारपीट की धमकी देते हैं।
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक कूड़े से बचने के लिए उन्होंने बालकनी में फाइबर की ग्रीन शेड लगवाई थी। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने सोसायटी के वॉट्सएप ग्रुप पर शीट तोड़ने की धमकी भरा मैसेज भेजा और फिर शीट तोड़ दी। तोड़ने के बाद फिर ग्रुप पर लिखा- जैसा कहा था, वैसा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि घटना से परिवार दहशत में है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed