फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Astrologer pressured woman into relationship on the pretext of prediction

Ghaziabad News: ज्योतिषी ने भविष्यवाणी के बहाने महिला पर बनाया संबंध बनाने का दबाव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Astrologer pressured woman into relationship on the pretext of prediction
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र की एक महिला से भविष्यवाणी बताने के बहाने ज्योतिषी ने संबंध बनाने का दबाव बनाया है। महिला ने ज्याेतिषी के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकी देने का मुकदमा कराया है। पुलिस जांच में रुपयों के लेनदेन का विवाद सामने आया है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि ज्योतिषी से पूछताछ करने पर ही मामले की सच्चाई का पता चलेगा।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी ऑनलाइन साइट से हिमांशु नाम के ज्योतिषी से बात हुई थी। इस बीच महिला से फोन पर बात करने के बाद वह उनके घर पहुंच गया। वहां पति और अन्य लोगों से बातचीत कर खुद को उनका नजदीकी बना लिया। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने एक दिन उनसे संबंध बनाने का दबाव बनाया। जब उन्होंने मना करके ज्योतिषी का फोन नंबर ब्लॉक कर दिया तो उसने घर आकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोप है कि ज्योतिषी उन्हें एक दिन एक हजार बार कॉल करके मानसिक उत्पीड़न किया।
विज्ञापन

जब ज्योतिषी को संबंध नहीं बनाने दिए तो उसने घर आकर परिवार के सदस्यों को उनके चरित्र के खिलाफ भड़का दिया। अब पति और अन्य लोग उनके चरित्र पर शक करने लगे हैं। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला रकम के लेनदेन में विवाद का सामने आ रहा है। ज्योतिषी को जल्द पकड़कर पूछताछ में सही घटना का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed