फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Associations are angry due to the uncontrollable increase in house tax, a plan for protest is being made

Ghaziabad News: गृहकर में बेतहाशा वृद्धि से एसोसिएशनों में रोष, बन रही प्रदर्शन की रूपरेखा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Associations are angry due to the uncontrollable increase in house tax, a plan for protest is being made
गाजियाबाद। नगर निगम की ओर से गृहकर में की गई तीन से चार गुना वृद्धि से एसोसिएशनों में रोष है। सभी आरडब्ल्यूए इसके लिए लामबंद हो रहे हैं। जल्द ही सीएम के नाम, जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके साथ ही सीएम, निगम को टैग करके सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में राजनगर एक्सटेंशन स्थिति केडीपी ग्रैंड सवाना सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी का कहना है कि इतनी ज्यादा वृद्धि का पुरजोर विरोध किया जाएगा। सभी सोसायटियों से बातचीत चल रही है। सभी मिलकर बड़ा प्रदर्शन करेंगे। आप 10 से 15 प्रतिशत बढ़ा सकते हैं, लेकिन सीधे 70 से 80 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी बहुत ज्यादा है। सोसायटियों में निगम कोई सुविधा नहीं देता। सभी को ग्रुप में मैसेज भेजकर बिल नहीं जमा करने की अपील की गई है। संशोधन के बाद ही बिल भरा जाएगा।
विज्ञापन

अजनारा इंटीग्रिटी सोसायटी के अध्यक्ष अनुज चौधरी का कहना है कि सभी सोसायटियां लामबंद हो रही हैं। रूपरेखा तैयार की जा रही है। सभी मिलकर एक, दो दिन के अंदर नगर आयुक्त और जिलाधिकारी का घेराव कर ज्ञापन सौंपेंगे। इसे वापस लेना ही होगा, कई गुना बढ़ोत्तरी तर्कसंगत नहीं है। सोशल मीडिया पर भी लोग सीएम, डीएम और निगम को टैग करके विरोध दर्ज करा रहे हैं। जल्द बड़ा प्रदर्शन होगा। सभी निवासियों से बिल जमा करने की मनाही की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनगर आरडब्ल्यू एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी सुनील दत्त का कहना है कि हमारा अपना पेज है। सभी सीएम, डीएम, निगम को टैग करके विरोध जता रहे हैंं और अन्य एसोसिएशन से भी बात चल रही है। सभी मिलकर एक साथ ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम डीएम और नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे।

निगम ने पुन: विचार नहीं किया तो सीएम के नाम जिलाधिकारी को सौंपेंगे ज्ञापन
फ्लैट ऑनर्स एसोसिएशन के चेयरमैन कर्नल टीपीएस त्यागी (सेवानिवृत्त) का कहना है कि हमने अभी बैठक करके निगम को पुन: विचार के लिए दो-तीन दिन का समय दिया है। फैसले में संशोधन नहीं करने पर जिले की सभी एओए और आरडब्ल्यू एसोसिएशन मिलकर सीएम के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगी। फैसला तो हर हाल में वापस लेना होगा, यह बढ़ोत्तरी बहुत ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed