फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Assistant Development Officer robbed on the highway

Ghaziabad News: हाईवे पर सहायक विकास अधिकारी से लूटपाट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Assistant Development Officer robbed on the highway
गाजियाबाद। जनपद लखीमपुर खीरी में सहायक विकास अधिकारी के पद पर तैनात रामपारस प्रजापति से हाईवे पर बाइक सवार बदमाशों ने लिफ्ट देकर लूटपाट की। पीड़ित ने विजयनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि पुलिस ने लूट की बजाए धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


एसीपी नगर कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि जनपद जौनपुर थाना शाहगंज के ग्राम ताखा पूरब निवासी रामपारस प्रजापति के मुताबिक उनकी तैनाती लखीमपुर खीरी विकास भवन में बतौर सहायक विकास अधिकारी के रूप में है। दो अगस्त की शाम को वह लखीमपुर खीरी से गाजियाबाद के लिए निकले। तीन अगस्त की सुबह साढ़े सात बजे वह लालकुआं पर उतरकर पुराना बस अड्डा जाने के लिए वाहन का इंतजार करने लगे और एक राहगीर से ऑटो के बारे में पूछताछ की। राहगीर ने बताया कि ऑटो ओवरब्रिज के नीचे मिलेगा। इसी दौरान एक युवक उनके पास पहुंचा और बताया कि वह भी पुराने बस अड्डे जाएगा। उसी समय बाइक सवार एक अन्य युवक उनके पास पहुंचा। रामपारस प्रजापति के साथ चल रहे युवक ने बाइक सवार को हाथ देकर रोका और पुराने बस अड्डे के लिए लिफ्ट मांगी। बाइक सवार ने पुराना बस अड्डा जाने की बात कहकर रामपारस प्रजापति को भी बैठने के लिए कहा। इन्कार करने पर दोनों युवक बस अड्डा तक छोड़ने की जिद करने लगे और उन्हें भी बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि गाजियाबाद की भौगोलिक स्थिति की जानकारी न होने पर बाइक सवार उन्हें एबीईएस कॉलेज के सामने स्थित एक पार्क के पास ले गए और बाइक रोक ली।
विज्ञापन

आरोप है कि बाइक सवार बदमाश ने उनके हाथ से मोबाइल और बैग छीन लिया। बताया कि बैग में एक सोने की अंगूठी, एटीएम कार्ड और पांच हजार रुपये थे। बाइक सवार बदमाशों ने शोर मचाने या किसी को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी और भाग गए। पीड़ित विजयनगर थाने पहुंचा और बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी ने बताया कि घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed