फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ASI funeral performed at Hindon Ghat

हिंडन घाट पर किया गया एएसआई का अंतिम संस्कार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
ASI funeral performed at Hindon Ghat
NA - फोटो : AMAR UJALA
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। सीतामढ़ी में एसएसबी में तैनात एएसआई की मौत के बाद रविवार दोपहर को जवान शव लेकर लाजपतनगर डी ब्लॉक स्थित घर पहुंचे। इस दौरान परिजनों मे कोहराम मच गया। पत्नी और बेटी को लोगों ने संभाला। हिंडन श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
मूलरूप से उत्तराखंड के रहने वाले उमेश चंद्र लाजपत नगर डी ब्लॉक में बेटी-बेटे और पत्नी के साथ रहते थे। वह सशस्त्र बल (एसएसबी) सीतामढ़ी में बतौर एएसआई तैनात था। रविवार दोपहर का उनका शव सीतामढ़ी से यहां लाया गया। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोग भी घरों की बालकनी और सड़क पर आ गए। जिसने भी देखा सब की आंखे नम हो गईं। बेटी और मां का रो रोकर बुरा हाल था। आसपास की महिलाओं ने उन्हें संभाला। इसके बाद परिजन शव हिंडन श्मशान घाट ले कर पहुंचे। शव को एसएसबी के जवानों ने सलामी दी। इसके बाद बेटे अखिलेश ने उन्हें मुखाग्नि दी।इस दौरान शनचौक पुलिस चौकी प्रभारी अकरम खान टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed