फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   As soon as he was beaten, the shopkeeper folded his hands and started apologizing.

Ghaziabad News: पिटाई होते ही हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा दुकानदार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
As soon as he was beaten, the shopkeeper folded his hands and started apologizing.
लोनी। इंद्रपुरी काॅलोनी में खुशी जूस काॅर्नर के संचालक आमिर पुत्र साबिर की लोगों ने पिटाई लगा दी। लोगों का दावा है कि पिटाई के दौरान उसने कुबूल किया कि वह उसने केन में मूत्र इसलिए ही जमा कर रखा था ताकि इसे जूस में मिला सके। वह मूत्र मिलाकर ही जूस को बेचता था। उसने हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए कहा कि ऐसी गलती फिर कभी नहीं करेगा। उसके कुबूलनामे के बाद ही पुलिस को बुलाया गया।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि खुशी जूस काॅर्नर के बारे में कई दिन से शिकायत मिल रही थी। यहां जूस पीने वाले लोगों ने बताया कि जूस में अजीब का स्वाद आता है। इस पर दुकान पर नजर रखी गई। इस दौरान देखा गया कि दुकानदार जूस निकालने के बाद गिलास में केन से कुछ मिलाता है। इस केन के बारे में जानकारी कराई गई तो पता चला कि इसमें मानव मूत्र भरा हुआ है।
विज्ञापन

लोगों ने पुलिस को बताया कि वे जैसे ही दुकान पर पहुंचे और आमिर से केन के बारे में पूछा तो वह घबरा गया। उसने कहा कि केन में कुछ नहीं है। इसमें से मूत्र की गंध आ रही थी। इस पर कुछ लोगों ने आमिर की पिटाई कर दी। पिटाई होते ही उसने सच कुबूल कर लिया। इसके बाद ही पुलिस को बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि आमिर केन में मूत्र भरा होने के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद ही उसे हिरासत में लिया गया। बाद में केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की गई। हालांकि, पुलिस जब उसे थाने लेकर चली, तो उसने मीडियाकर्मियों के सामने कहा कि आरोप गलत है। केन में मूत्र ही है लेकिन वह उसे जूस में नहीं मिलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed