फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Arunodaya calendar will now make studies interesting in council schools

Ghaziabad News: परिषदीय स्कूलों में अब अरुणोदय कैलेंडर से रोचक होगी पढ़ाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Arunodaya calendar will now make studies interesting in council schools
बुलंदशहर। परिषदीय विद्यालयों में अरुणोदय गतिविधि कैलेंडर लागू किया गया है। यह पहल बच्चों को प्रतिदिन नई जानकारी, गतिविधि और अनुभव से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस नवाचार आधारित शिक्षण से छात्र-छात्राओं को रोचक ढंग से जानकारी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि ये गतिविधियां विद्यालयों में सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान संचालित होंगी, जहां शिक्षक और प्रधानाध्यापक बच्चों को संवादात्मक तरीके से पढ़ाएंगे। अरुणोदय कैलेंडर में पर्यावरण, स्वास्थ्य, कहानी-कविता, स्वतंत्रता संग्राम और देशभक्ति जैसे विविध विषय शामिल हैं। नैतिक शिक्षा, सामाजिक व्यवहार, मौसम के अनुसार फल-सब्जियों के लाभ, स्वच्छता, पोषण, ट्रैफिक नियम और सड़क सुरक्षा पर भी विशेष गतिविधियां होंगी।
विज्ञापन

एआरपी नीरज ने बताया कि पहेलियां, खेल, गणित किट और भारतीय गणितज्ञों की जानकारी भी दी जाएगी। प्रत्येक गतिविधि के साथ क्यूआर कोड जोड़ा गया है। शिक्षक इसे स्कैन कर विषय से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी, वीडियो और सामग्री प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि कैलेंडर में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास पर भी जोर दिया गया है। उन्हें अच्छी आदतें, अनुशासन, पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता और जीवन मूल्य सिखाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed