फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Artificial intelligence and data science soon to be included in Polytechnic course

गाजियाबाद में बोले मंत्री जितिन प्रसाद: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस व डाटा साइंस जल्द बनेंगे पाठ्यक्रम का हिस्सा

Wed, 20 Oct 2021 11:17 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 20 Oct 2021 11:17 PM IST
सार

राजकीय पॉलिटेक्निक में पहुंचे यूपी कैबिनेट मंत्री प्राविधिक शिक्षा जितिन प्रसाद ने कहा कि जल्द ही कोर्स में रोजगारपरक विषय शामिल होंगे। स्तरीय लैब व सुविधाएं बढ़ेंगी जिससे शोध कार्यों में इजाफा होगा।
 

विज्ञापन
Artificial intelligence and data science soon to be included in Polytechnic course
जितिन प्रसाद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शिक्षा और नौकरी का समन्वय बनाने के लिए रोजगार परक शैक्षिक प्रणाली जरूरी है। पॉलिटेक्निक के तकनीकी पाठ्यक्रमों का आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और डाटा साइंस जल्द हिस्सा बनेंगे। स्तरीय लैब और सुविधाएं बढ़ने से शोध कार्यों में इजाफा होगा। शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से तकनीकी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया लगातार जारी हैं। 
विज्ञापन


जल्द ही नॉन टेक्निकल पाठ्यक्रमों में शिक्षकों के खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। यह बात शास्त्रीनगर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में शैक्षणिक संवाद और प्रशस्ति पत्र वितरण समारोह में पहुंचे यूपी प्राविधिक शिक्षा कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने कही।
विज्ञापन


कार्यक्रम में विभिन्न ब्रांच के मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ अच्छे पैकेज पर प्लेसमेंट पाने वाली चार छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कैबिनेट मंत्री जतिन प्रसाद ने विद्यार्थियों को तीन सी क्युरिओेसिटी, क्रिएटिविटी और कमिटमेंट (जिज्ञासा, रचनात्मकता और प्रतिज्ञा) को जीवन में अपनाने का मंत्र दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छात्र शक्ति को दिशा, शिक्षा और रोजगार के अवसर मुहैया कराने की जरूरत है। सरकार इसी दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है। विद्यार्थियों की ऑनलाइन कक्षाएं लेने की समस्या को देखते हुए प्रदेश सरकार ने उन्हें टैबलेट देने का निर्णय लिया है। उन्होंने विद्यार्थियों की विज्ञान प्रदर्शनी में लगाए गए मॉडल की खूब सराहना करते हुए संवाद कार्यक्रम में छात्रा हिमांशी, सचिन चौरसिया, आयुष कुमार ओझा और ऋषभ की जिज्ञासाओं का समाधान किया। 


समारोह में विशिष्ट अतिथि श्रम कल्याण परिषद अध्यक्ष राज्यमंत्री सुनील भारद्वाज भराला, प्राविधिक शिक्षा परिषद के उपाध्यक्ष बलदेवराज शर्मा, संयुक्त निदेशक प्राविधिक शिक्षा जेएल वर्मा और प्रिंसिपल जानबेग लोनी ने अपने विचार रखे। समारोह के आखिर में संस्था की वार्षिक पत्रिका स्मारिका का विमोचन करने के साथ कैबिनेट मंत्री ने पौधरोपण किया। आखिर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने के बयान पर जितिन प्रसाद ने कहा कि कहने से कुछ नहीं होता। धरातल पर भी होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed