फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   arrested with help of social media

पुलिस मलती रही हाथ,पीडित ने सोशल मीडिया के माध्यम से पकड़ा आरोपी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
arrested with help of social media
मोदीनगर। तीन दिन पहले नशीला पदार्थ देकर कुकर्म के प्रयास के आरोपी को पीड़ित ने सोशल मीडिया के माध्यम से खुद ही पकड़ लिया। उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दूसरे थाना क्षेत्र का बता घटना से पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय युवक गाजियाबाद में नौकरी करता है। तीन दिन पहले युवक ड्यूटी जाने के लिए राज चौपले पर खड़ा था। एक युवक ने उसे बाइक पर लिफ्ट दी। रास्ते में उसे कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिलाकर कुकर्म किया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से घटना की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। युवक ने आरोपी की बाइक का नंबर सोशल मीडिया (फेसबुक) पर शेयर कर उसे खोजने की अपील की। बृहस्पतिवार सवेरे किसी ने युवक को फोन कर आरोपी के हापुड़ रोड पर खड़े होने की सूचना दी। उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव शर्मा का कहना है मामला सिहानी गेट थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed