फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Arif pretended to be Ashish and exploited the woman for a year

Ghaziabad News: आरिफ ने आशीष बनकर महिला का एक साल तक किया शोषण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Arif pretended to be Ashish and exploited the woman for a year
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला को आरिफ नाम का युवक आशीष बनकर शोषण करता रहा। आरोपी ने महिला के साथ शादी करने का झांसा दिया और संबंध बनाए। पता चलने पर महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे पीटा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में महिला परिवार के साथ रहती है। महिला का आरोप है कि कुछ समय पहले उनका उनके पति से तलाक हो चुका है। महिला अपने दो बच्चों के साथ रहती है। करीब एक साल पहले आरिफ नाम का युवक अपना नाम आशीष बताकर उसके संपर्क में आया। आरोपी ने उसके साथ शादी करने और दोनों बच्चों को अपने साथ रखने की बात कही। वह उसे अपने घर ले गया। यहां आरोपी के घर वालों ने महिला को निकाल दिया। आरिफ के घर जाने पर उसके असली नाम का पता चला। महिला का आरोप है कि वह अपने बच्चों के साथ अपने घर आ गई। आरोपी उनके घर आया और महिला से संबंध बनाने के लिए कहने लगा। जब उसने शादी की बात कही तो आरोपी ने इन्कार कर दिया और उसकी पिटाई की। महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed