फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Apply for compartment exam from 19 May to 10 June

Ghaziabad News: कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 19 मई से 10 जून कर करें आवेदन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Apply for compartment exam from 19 May to 10 June
गाजियाबाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश प्रयागराज की ओर से वर्ष 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करने की तिथि जारी कर दी गई है। परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर 19 मई से 10 जून तक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

हाईस्कूल के विद्यार्थी केवल एक विषय की कंपार्टमेंट परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं जिसका शुक्ल 256 रुपये निर्धारित है। वहीं, इंटरमीडिएट में मानविकी, वैज्ञानिक और वाणिज्य वर्ग से सम्मिलित परीक्षार्थी एक विषय की कंपार्टमेंट परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं जिसका शुल्क 306 रुपये निर्धारित है। परीक्षार्थी की ओर से कोषागार में चालान के माध्यम से माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश के मानक मद में जमाकर शुल्क के चालान की मूल प्रति के साथ कंपार्टमेंट परीक्षा के ऑनलाइन भरे गए आवेदन की प्रति डाउनलोड करके निर्धारित अंतिम तिथि के तीन दिन बाद तक संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से भेजना अनिवार्य है।
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की लिखित और प्रयोगात्मक दोनों भागों में अनुत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों को दोनों भागों की परीक्षा में सम्मिलित होना होगा। लिखित और प्रयोगात्मक परीक्षाओं की परीक्षा तिथियों की सूचना विज्ञापित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed