फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Appeal made to the Supreme Court for proof of 28 years of service in the Railways

Ghaziabad News: रेलवे में 28 साल नौकरी के प्रमाण के लिए सर्वाेच्च न्यायालय में लगाई गुहार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
Appeal made to the Supreme Court for proof of 28 years of service in the Railways
खुर्जा। वैशाली कॉलोनी निवासी दिव्यांग वृद्ध चिमनलाल रेलवे विभाग में की गई 28 साल की नौकरी के साक्ष्य के लिए विभागों के चक्कर काट रहे थे। 11 सालों तक विभागों और जनप्रतिनिधियों से कोई मदद नहीं मिली तो सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई।
विज्ञापन


वैशाली कॉलोनी निवासी चिमनलाल ने बताया कि रेलवे विभाग के मुरादाबाद मंडल स्थित रेलवे के अस्पताल में कर्मचारी पद पर कार्य किया। उनका कहना है कि वर्ष 1977 में उन्होंने नौकरी प्राप्त की और वर्ष 2015 में सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्त होने के बाद उनकी पेंशन व अन्य मद की राशि मिलनी बंद हो गई।
विज्ञापन

जब उन्होंने इस संबंध में विभाग में संपर्क किया तो उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी। फिर उन्होंने रेलवे के केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण में शिकायत दी। यहां पर मंडल की ओर से स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया और बताया कि उनका कोई रिकॉर्ड नहीं है। उनका आरोप है कि विभाग के किसी अधिकारी ने उनके दस्तावेज गायब कर दिए। इसके लिए उनसे कुछ अधिकारियों ने रिश्वत भी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इस संबंध में पुलिस, रेलवे विभाग और विधायक, सांसद व अन्य जनप्रतिनिधियों के पास गुहार लगाई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई। 12 मई को सर्वाेच्च न्यायालय ने उनकी पीआईएल स्वीकार की। उनको अब उम्मीद है कि सही न्याय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed