फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Apartment fire, six families saved their lives by jumping

Ghaziabad News: अपार्टमेंट में लगी आग, छह परिवारों ने कूदकर बचाई जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Apartment fire, six families saved their lives by jumping
जावली की इंद्रप्रस्थ आवासीय योजना के अपार्टमेंट में आग लगने के बाद जले पड़े वाहन। संवाद
साहिबाबाद। जावली में इंद्रप्रस्थ आवासीय योजना कालोनी के चार मंजिला अपार्टमेंट में रविवार रात पौने दो बजे बिजली मीटर के पैनल में शार्ट सर्किट से आग लग गई। चंद सेकंड में आग तेजी से फैलकर बेसमेंट में पैनल के पास खड़े वाहनों में लग गई। अपार्टमेंट के फ्लैटों में धुआं फैलने से लोगों का दम घुटने लगा। तब छह परिवार के सदस्य मेन गेट खोलकर बाहर भागे, जबकि छह अन्य परिवार के लोगों ने बराबर की अपार्टमेंट की छत पर कूदकर अपनी जान बचाई। आग से 17 दोपहिया और एक गाड़ी जल गईं। वहीं, बिल्डिंग की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। अग्निशमन की चार गाड़ियों ने पहुंच कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

अपॉर्टमेंट में रहने वाले अमित श्रीवास्तव ने बताया कि चार मंजिला अपार्टमेंट में 13 फ्लैट हैं। भूतल पर बना कमरा खाली है, जबकि 12 फ्लैटों में परिवार के लोग रहते हैं। बेसमेंट में फ्लैटों के बिजली मीटर का पैनल लगे हैं। उन्होंने बताया कि रात में एक गाड़ी को छोड़कर सभी वाहन बेसमेंट में खड़े थे। रात पौने दो बजे अपार्टमेंट में अचानक आग का धुआं फैलने से लोगों का सांस लेने में दिक्कत हुई। वह और अन्य लोग नीचे पहुंचे तो आग देखकर लोगों को बाहर भागने के लिए शोर मचाया। पहले और दूसरे फ्लोर के फ्लैट में रह रहे छह परिवार के लोग जान बचाने के लिए नीचे पहुंचे। वहां आग इतनी ज्यादा फैल चुकी थी कि अधिकांश वाहन जल गए थे। चार पहिया वाहन के एक मालिक ने तुरंत गाड़ी को बाहर निकाल लिया। उसके साथ लोगों ने भी भागकर खुद को बचाया। अपार्टमेंट में फंसे बच्चों और महिलाओं को लोगों ने अपार्टमेंट की छत से बराबर वाली छत पर कूदाकर बचाया। आग इतनी विकराल हो चुकी थी कि बेसमेंट का लिंटर भी खाक हो चुका था।
विज्ञापन

नहीं मिला अग्निशमन विभाग का नंबर, थाने पहुंचकर दी सूचना :
राजेश गौतम का कहना है कि आग की सूचना देने के लिए लोग अग्निशमन विभाग का नंबर मिलाते रहे, लेकिन कई बार प्रयास करने के बावजूद नंबर नहीं मिला। इसके बाद लोग दौड़ते हुए टीलामोड़ थाने पहुंचे। वहां मुंशी को आग की सूचना दी। इसके बाद पुलिसकर्मी अपार्टमेंट की तरफ दौड़े और अग्निशमन विभाग को सूचना देकर लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि अपार्टमेंट में घुसने की किसी की हिम्मत नहीं पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो सिलिंडरों को देखकर लोगों के उड़े होश :
बेसमेंट में वाहनों के बीच दो गैस सिलिंडर देखकर लोगों के होश उड़ गए। उन्हें डर था कि सिलिंडर में ब्लास्ट से तेज धमाका होगा तो फ्लैटों के साथ-साथ आसपास अपार्टमेंट में भी लोगों को भारी नुकसान होगा। गनीमत रही कि वो सिलिंडर खाली थे, लेकिन आग से वह दोनों बुरी तरह जल गए थे। इस बीच साहिबाबाद और लोनी अग्निशमन विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया, लेकिन 16 दो पहिया वाहन और एक गाड़ी जल गईं।
बिजली गुल, रिश्तेदार और मिलने-जुलने वालों के पास ली शरण :
अपार्टमेंट में आग लगने के बाद बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। बिजली मीटर के साथ फ्लैटों में होने वाली सप्लाई के तार भी आग से जल गए। इससे महिलाएं व बच्चों का गर्मी से बुरा हाल हो गया। सोमवार को दिन में सभी लोगों ने रिश्तेदार और मिलने-जुलने वाले लोगों के फ्लैट में शरण ली। आसपास के लोगों ने उन सभी की मदद की।

साहिबाबाद अग्निशमन स्टेशन के अफसर सत्येंद्र कुमार का कहना है कि आग लगने की सूचना पर चार गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया था, लेकिन 16 बाइक-स्कूटी व एक गाड़ी जल गई। शार्ट- सर्किट से लगी आग में कोई जनहानि नहीं हुई।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed