{"_id":"6b0abc48862caad2c009d8f9","slug":"aparna-yadav-attacks-women-reservation-bill-makes-a-bold-claim-regarding-up-elections-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बिना कारण उछल-कूद मचा रहा है विपक्ष': महिला आरक्षण बिल पर अपर्णा यादव का हमला; यूपी चुनाव को लेकर बड़ा दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बिना कारण उछल-कूद मचा रहा है विपक्ष': महिला आरक्षण बिल पर अपर्णा यादव का हमला; यूपी चुनाव को लेकर बड़ा दावा
Sat, 28 Nov 2026 05:09 PM IST
Digvijay Singh
एएनआई, गाजियाबाद
एएनआई, गाजियाबाद
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 28 Nov 2026 05:09 PM IST
सार
अपर्णा यादव ने सवाल उठाया कि उनकी समझ में यह नहीं आ रहा है। यही लोग इतने लंबे समय तक सड़कों पर उतरते थे। ये लोग नारी सशक्तीकरण के लिए जोर-शोर से चिल्लाया करते थे। अब इस प्रकार का विरोध समझ से परे है।
विज्ञापन
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने महिला आरक्षण बिल और परिसीमन बिल के मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष बिना किसी कारण के उछल-कूद मचा रहा है। विपक्ष लगातार जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
अपर्णा यादव ने सवाल उठाया कि उनकी समझ में यह नहीं आ रहा है। यही लोग इतने लंबे समय तक सड़कों पर उतरते थे। ये लोग नारी सशक्तीकरण के लिए जोर-शोर से चिल्लाया करते थे। अब इस प्रकार का विरोध समझ से परे है।
विज्ञापन
यूपी चुनाव पर क्या बोलीं अपर्णा यादव?
उत्तर प्रदेश चुनाव के संबंध में अपर्णा यादव ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सभी दल अपने घोषणापत्र जारी करते हैं। इसके बाद सभी लोग अपनी रणनीति के अनुसार जनता के बीच जाते हैं। जनता के बीच जाकर समर्थन प्राप्त करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
सरकार गठन का दावा
उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य में भारी बहुमत मिलने जा रहा है। प्रचंड बहुमत की सरकार एक बार फिर सत्ता में वापसी करेगी। उत्तर प्रदेश में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है। आगामी समय में प्रदेश में कमल का फूल खिलने जा रहा है।
