{"_id":"57eea8304f1c1b9074575fa5","slug":"antu-mishra-screws-a-and-the-charge-sheet-before-the-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंटू मिश्रा पर शिकंजा, एक और चार्जशीट कोर्ट में पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंटू मिश्रा पर शिकंजा, एक और चार्जशीट कोर्ट में पेश
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Sat, 01 Oct 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी की बसपा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे अंटू मिश्रा के खिलाफ सीबीआई ने शिकंजा कस दिया है। एनआरएचएम घोटाले के आरोपी पूर्व मंत्री के खिलाफ सीबीआई ने एक और चार्जशीट विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी की कोर्ट में पेश कर दी है। कोर्ट ने अभी इस चार्जशीट पर संज्ञान नहीं लिया है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि चार्जशीट का अवलोकन किए जाने के बाद अब जल्द ही कोर्ट इस पर संज्ञान ले सकती है।एनआरएचएम घोटाले में फंसे अंटू मिश्रा की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। 21 जुलाई को पहली चार्जशीट पेश करते हुए सीबीआई ने अंटू मिश्रा के अलावा उनके पिता दिनेशचंद्र मिश्रा और माता विमला मिश्रा को आरोपी बनाया था।
विज्ञापन
इसमें आरोप है कि उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री पद पर रहते हुए सीएमओ और परिवार कल्याण के पदों को दवा कारोबारियों से 15 से 20 लाख तक की रिश्वत लेकर बांट दिया। ट्रांसफर-पोस्टिंग का यह खेल इसलिए खेला गया ताकि दवा कारोबारी एनआरएचएम के तहत मनमाने रेट पर दवा और मेडिकल उपकरण सरकारी अस्पतालों में सप्लाई करने का ठेका हासिल कर सकें।
विज्ञापन
सीबीआई का आरोप है कि 2007 से लेकर 2011 तक अंटू मिश्रा ने इस तरह से करीब 27 करोड़ रुपये हासिल किए। 27 करोड़ की इस काली कमाई को अंटू मिश्रा ने अपने माता-पिता विमला मिश्रा और दिनेश मिश्रा के नाम सिर्फ कागजों पर ही बनाई गई फर्जी कंपनियों के माध्यम से ‘व्हाइट मनी’ में बदला था।
कोर्ट तीनों के खिलाफ 82 की कार्यवाही भी कर चुकी है। कोई भी आरोपी अभी कोर्ट में पेश नहीं हो सका है।अब सीबीआई ने दूसरी चार्जश्ीाट सीबीआई विशेष कोर्ट में पेश की है। बताया जाता है कि इस नई चार्जशीट में अंटू मिश्रा पर आरोप है कि उन्होंने नियम विपरीत डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट अफसर के पद सृजित कर मोटी कमाई की।
सूत्रों की माने तो सीबीआई की इस चार्जशीट में कुछ डाक्टर और दवा कारोबारी के नाम शामिल हैं।