फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Anti smog gun installed near AQI machine to reduce pollution

Ghaziabad News: प्रदूषण कम दर्ज करने के लिए एक्यूआई मशीन के पास लगा दी एंटी स्माॅग गन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Anti smog gun installed near AQI machine to reduce pollution
लोनी। खन्ना नगर कॉलोनी स्थित नगर पालिका परिषद में लगी प्रदूषण एक्यूआई मापक मशीन लगा है। क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर कम आए, इसके लिए पालिका ने दो एंटी स्मॉग गन मशीन के पास ही लगा दी है। हालांकि, अधिकारियों ने इस बात से इन्कार किया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में दो एंटी स्मॉग गन लोनी नगर पालिका परिषद में लगी एक्यूआई मापक मशीन के पास चल रही है। आसपास के लोगों का कहना है कि लोनी में लगातार प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। इस प्रदूषण को अधिकारी कम नहीं कर पा रहे हैं। प्रदूषण कम करने के लिए पालिका ने दो एंटी स्मॉग गन एक्यूआई मापक मशीन के पास लगाई है। इससे एक्यूआई कम दर्ज होगा। इन फागिंग में मशीन को चलाने वाले ऑपरेटर प्रदीप ने बताया कि पालिका ने प्रत्येक घंटे बाद मशीन चलाने के लिए अधिकारियों को बोला है। करीब एक घंटे तक मशीन को चलाया जाता है। इस मामले में अधिशासी अधिकारी श्रीकांत मिश्रा ने बताया कि फागिंग एक्यूआई मशीन से दूर हो रही है। मशीन की ऊंचाई ज्यादा है। फागिंग आसपास के पेड़ पौधों के लिए चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 5 बजे से लोनी के अलग-अलग इलाकों में करीब 10 पानी के टैंकरों और एक बड़ी मशीन से छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed