फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Anti-mortem injuries were found in the post-mortem of the dead girl found near the woman

Ghaziabad News: महिला के पास से मिली मृत बच्ची के पोस्टमार्टम में आईं एंटी मॉर्टम चोटें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Anti-mortem injuries were found in the post-mortem of the dead girl found near the woman
साहिबाबाद। मानसिक विक्षिप्त महिला के पास से मिली दो साल की मृत बच्ची कीर्ति की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत से पूर्व शरीर पर चोट लगने की बात सामने आई है। वहीं तीन दिन पहले ही उसकी मौत होने की पुष्टि हुई है। छानबीन में बच्ची से जीवत रहने के समय मारपीट करने की बात भी सामने आई है। हालांकि चार दिसंबर को महिला बच्ची को लेकर अपनी झुग्गी-झोपड़ी से निकली थी। वहीं पुलिस महिला के मानसिक स्वास्थ्य की जांच भी करा रही है।
विज्ञापन


एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि शुरुआती छानबीन में पता चला है कि खुद को सरिता बताने वाली मानसिक विक्षिप्त महिला मुख्य रूप से टीला मोड़ थाना क्षेत्र के कुटी इलाके स्थित झुग्गी-झोपड़ी की रहने वाली है। यहां उसके पिता और बहन भी रहते हैं। अंतिम बार चार दिसंबर को घर वालों ने महिला और बच्ची को देखा था। पता चला कि महिला बच्ची की पिटाई भी लगाती थी। इस पर परिवार वालों ने महिला को टोका भी था। इसके बाद महिला बच्ची को लेकर कुटी से चली गई थी। इधर सोमवार को मृत बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में बच्ची के शरीर पर एंटी मॉर्टम चोट होना पाया गया है। एसीपी ने बताया कि महिला की भी मानसिक जांच कराई जा रही है। चिकित्सकीय सलाह के बाद यह तय किया जाएगा कि महिला को आश्रय गृह में रखा जाए या फिर मानसिक अस्पताल में। फिलहाल उसे दिल्ली के शाहादरा स्थित मानसिक अस्पताल इहबास भेज दिया गया है।
विज्ञापन


दूध न पीने और रोने पर करती थी बेटी की पिटाई
पुलिस की पूछताछ में कई बातें सामने आई हैं। महिला का असली नाम पिंकी व उसके पति का नाम रंजीत है और दोनों ही मानसिक रूप से कमजोर हैं। पुलिस ने जब परिजनों से पूछताछ की तब पता चला कि महिला अक्सर दूध न पीने और कभी बच्ची के रोने पर उसकी पिटाई करती थी। चार दिसंबर को पिंकी दूध नहीं पीने को लेकर बच्ची की पिटाई कर रही थी। जिसे लेकर परिवार और आसपास की महिलाओं ने उसे टोका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या होता है एंटीमॉर्टम चोट
एंटीमार्टम चोटें मौत से पहले लगने वाली चोट कही जाती है। विशेषज्ञों का कहना है कि चोटें मौत या उसके कारणों में से एक हो सकती हैं। इनके आधार पर शरीर में अन्य बीमारी, समस्याओं का भी अध्ययन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed