{"_id":"6a95d7dd4147a0af280bb1b9","slug":"anti-encroachment-drive-to-be-conducted-in-industrial-areas-dm-issues-directives-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-966568-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: औद्योगिक क्षेत्रों में चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान, डीएम ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: औद्योगिक क्षेत्रों में चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान, डीएम ने दिए निर्देश
विज्ञापन
गाजियाबाद। उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने सोमवार को सड़क पर अतिक्रमण कर पार्किंग मुददा उठाया तो जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने नगर निगम और यातायात पुलिस को 15 दिन में समस्या दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दो सप्ताह में सभी औद्योगिक क्षेत्रों में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाए जाएं। इसी दौरान वह स्वयं भी सभी औद्योगिक क्षेत्रों का दौरा करेंगे और समस्याओं का मौके पर निस्तारण कराया जाएगा।
डीएम ने कहा कि अतिक्रमण के साथ ही बिजली, पानी, सड़क आदि की समस्याओं की भी अधिकारी समीक्षा करके संबंधित विभाग दुरुस्त कर लें। कमियां पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। बिजली की ट्रिपिंग के मुद्दे पर ऊर्जा निगम के अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्या दूर करने के निर्देश दिए हैं। लोहामंडी विक्रेता मंडल के अध्यक्ष डॉ. अतुल जैन ने बीएस रोड औद्योगिक क्षेत्र में करोड़ों रुपये खर्च करके सड़कें बनाई, लेकिन उन पर ट्रकों की अवैध पार्किंग हो रही है। इससे सुबह-शाम जाम लगता है। सड़क की दोनों पटरियों पर ट्रक और ट्रॉले खड़े रहते हैं और माल वाहक वाहन कंपनियों तक समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं। डीएम ने यातायात पुलिस को सड़कों से अवैध पार्किंग हटवाने के निर्देश दिए। साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र से अशोक चौधरी ने वहां की अतिक्रमण समेत अन्य समस्याएं उठाई। डीएम ने नगर निगम व पुलिस को तत्काल इस समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया। कहा कि वह एक दो दिन में साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण करेंगे।
उद्यमियों ने इंद्रप्रस्थ योजना के इंडस्ट्रियल पॉकेट बी में भूखंड संख्या 36 से 45 के सामने सड़क के चौड़ीकरण का मुद्दा उठाते हुए दिक्कतें गिनाई है। जीडीए के अभियंता की ओर से बताया गया कि बारिश की वजह से मिट्टी भराव का काम रुक गया था। इस पर डीएम ने जीडीए अभियंता से कहा कि बारिश कहां हो रही है और चेतावनी दी कि अगले 15 दिन में मिट्टी भराव का काम हर हाल में पूरा करें। बैठक में 27 एजेंडे पर चर्चा हुई। इस मौके पर कविनगर औद्योगिक क्षेत्र से अरुण शर्मा, मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र से आदि गुप्ता, बीएस रोड औद्योगिक क्षेत्र से अनिल गुप्ता, हर्षा कंपाउंड से अजीत नंदा, उपायुक्त उद्योग आशुतोष सिंह, यूपीसीडा, ऊर्जा निगम, नगर निगम, जीडीए, यातायात पुलिस, जल निगम समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्रवाई पर औद्योगिक संगठनों ने जताई नाराजगी
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व सीएक्यूएम की ओर से औद्योगिक इकाइयों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई पर औद्योगिक संगठनों ने नाराजगी जताई। उद्यमी उपेंद्र गोयल ने कहा कि बिना सूचना बिना जानकारी के प्रदूषण के नाम पर सीपीसीबी और सीएक्यूएम की ओर से फैक्टरी की बिजली काट दी जाती है। डीएम ने कहा कि सीएक्यूएम के चेयरमैन को संबोधित एक ज्ञापन तैयार कर उन्हें दें, जिसे वह अग्रसारित करें।