फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ansal group filed a case of embezzlement against 20 directors and officers of three companies including vistara india

गाजियाबाद: विस्तारा इंडिया समेत तीन कंपनियों के 20 निदेशकों व अधिकारियों पर गबन का केस, अंसल ग्रुप ने दर्ज कराया केस

Wed, 27 Oct 2021 10:17 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 27 Oct 2021 10:17 PM IST
सार

अंसल ग्रुप ने इन कंपनियों पर साढ़े 22 करोड़ रुपये गबन करने का आरोप लगाया है। अंसल की सहयोगी कंपनी के प्राधिकृत अधिकारी ने विजयनगर थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
ansal group filed a case of embezzlement against 20 directors and officers of three companies including vistara india
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

डूंडाहेड़ा में सुशांत एक्वापॉलिस नाम की परियोजना में विभिन्न कंपनियों द्वारा अंसल ग्रुप का साढ़े 22 करोड़ रुपये गबन करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में अंसल ग्रुप की सहयोगी कंपनी कतरा रियल्टर्स प्रा.लि. कंपनी के प्राधिकृत अधिकारी ने केस दर्ज कराया है। तहरीर के आधार पर विजयनगर पुलिस ने श्रेय इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा.लि. कंपनी, विस्तारा इंडिया प्रा.लि. तथा पॉम प्रोडक्ट्स प्रा.लि. कंपनी के 20 निदेशकों और अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


कतरा रियल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के अधिकृत प्राधिकारी प्रताप मेहता ने विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका कहना है कि उनकी कंपनी अंसल अर्बन कंडोमेनियम कंपनी की सहयोगी कंपनी है। कंपनी द्वारा विजयनगर के डूंडाहेड़ा में सुशांत एक्वापॉलिस के नाम से एक परियोजना विकसित की जा रही है।
विज्ञापन


परियोजना के विकास के लिए 28 जुलाई 2015 को इंडो स्टार कैपिटल प्रा.लि. पश्चिम विहार नई दिल्ली के साथ क्रेडिट फेसिलिटी करार हुआ। यह भी तय हुआ था कि धनराशि सुशांत एक्वापॉलिस परियोजना में निवेश होनी थी। पूर्व क्रेडिट फेसिलिटी के रूप में डेढ़ करोड़ रुपये की धनराशि सुनिश्चित की गई थी, जो कि अहस्तांतरित थी। इसके बावजूद एक कंपनी को ऋण पत्र हस्तांतरित कर दिए गए और इसकी सूचना कंपनी को भी नहीं दी गई। अंसल ग्रुप का साढ़े 22 करोड़ रुपये गबन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन नामी कंपनियों पर आरोप
दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक श्रेय इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा.लि. कंपनी, विस्तारा इंडिया प्रा.लि. तथा पॉम प्रोडक्ट्स प्रा.लि. कंपनी द्वारा यह फर्जीवाड़ा किया गया। आरोप है कि पॉम प्रोडक्ट्स कंपनी की कार्यशैली पूंजी मात्र 43.63 लाख रुपये है, ऐसे में वह 300 करोड़ के ऋण पत्रों वाली कंपनी श्रेय इंफ्रास्ट्रक्चर को कैसे खरीद सकती है।

तीनों कंपनियों के निदेशकों व अधिकारियों पर दर्ज हुआ केस
विजयनगर पुलिस ने श्रेय इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा.लि. कंपनी, विस्तारा इंडिया प्रा.लि. तथा पॉम प्रोडक्ट्स प्रा.लि. कंपनी के निदेशकों व अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। इनमें पश्चिम बंगाल निवासी गमेश बागरी, रोहित डागा, श्रीनिवासाचारी रामगोपाल, श्यामलेंदु चटर्जी, संदीप कुमार लखोटिया, हेमंत कनौनिया, तमालीसेन गुप्ता, आरके अग्रवाल, संदीप कुमार सुलतानिया, मलग मुखेरी, पुनीता कुमार सिन्हा, राकेश कुमार भुटोनिया, प्रकाश सिरोहिया, अम्रिताश सिरोहिया, महाराष्ट्र निवासी दीप्ति जैन, राएंद्र कश्यप, गोपाल कृष्णन, दुबारता सरका, शिखा अंकुर बकैई तता जोनाटन माइकल किलीफटन शामिल हैं।


विभिन्न कंपनियों के 20 निदेशकों व अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन व धमकी का केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो तथ्य प्रकाश में आएंगे, उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। -महीपाल सिंह, सीओ प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed