फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Another worker injured in Dhaulana factory blast died, number reached 17

Dhaulana Explosion: धौलाना फैक्टरी विस्फोट में घायल एक और मजदूर ने तोड़ा दम, 17 पहुंची संख्या

Mon, 13 Jun 2022 04:42 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 13 Jun 2022 04:42 PM IST
सार

चार जून को यूपीएसआईडीसी इलाके में पटाखा बनाने वाली फैक्टरी में विस्फोट में 13 लोगों की उसी दिन मौत हो गई थी। जबकि अभी भी झुलसे लोगों की मौत का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन
Another worker injured in Dhaulana factory blast died, number reached 17
हापुड़ फैक्टरी में धमाका - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

धौलाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट मामले में सोमवार को एक और मजदूर जिंदगी से जंग हार गया। बिहार राज्य के गांव भोनेका जिला किशनगंज निवासी 27 वर्षीय एजाज ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। अब तक हादसे में 17 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


चार जून को यूपीएसआईडीसी इलाके में अवैध रूप से पटाखा बनाने वाली फैक्टरी में विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई थी। फैक्टरी इलेक्ट्रानिक्स उपकरण बनाने के नाम पर आवंटित थी। जबकि इसमें अवैध रूप से पटाखे बनाने का कार्य किया जा रहा था।
विज्ञापन


हादसे के दौरान यहां काम करने वाले 32 मजदूर झुलस गए थे। इसके अलावा फैक्टरी का संचालक वसीम भी मामूली रूप से झुलस गया था, लेकिन वह फरार होने में कामयाब हो गया था। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन ने बताया कि झुलसे हुए एजाज ने सोमवार को दम तोड़ दिया। शव को उसके घर भिजवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो महीने पहले ही काम करने आया था एजाज 

एजाज के बड़े भाई चांद आलम ने बताया कि उसका भाई दो महीने पहले ही काम के लिए बिहार से यहां आया था। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। एजाज चार भाई-बहनों में छोटा था और अविवाहित था। एजाज की मौत से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे के दो दिन पहले ही उससे परिजनों की बात हुई थी तो उसने बताया था कि वह एक खिलौना फैक्टरी में काम करता है। 

फैक्टरी किराये पर दिलाने वाले बिचौलियों की तलाश

पुलिस को पूछताछ में खुलासा हुआ है कि औद्योगिक क्षेत्र में अवैध धंधों के लिए फैक्टरियों को किराये पर दिलाने के लिए कुछ लोग सक्रिय हैं। ये लोग बंद पड़ी फैक्टरियों की सूची अपने पास रखते हैं और दूसरे धंधे करने वालों को कमीशन लेकर इन फैक्टरी मालिकों से सेटिंग कराते हैं। पुलिस अब ऐसे लोगों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed