फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Another swine flu patient detected; the count has reached 41

Ghaziabad News: स्वाइन फ्लू का एक और मरीज मिला, संख्या 41 पहुंची

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Another swine flu patient detected; the count has reached 41
गाजियाबाद। जिले में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार को एक और मरीज में एच1एन1 संक्रमण की पुष्टि हुई। मरीज को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही जिले में स्वाइन फ्लू के संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। अब तक 20 मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। स्वास्थ्य विभाग मरीजों की निगरानी के साथ उनके संपर्क में आए लोगों की भी जानकारी जुटा रहा है।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि नया मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निगरानी बढ़ा दी है। मरीजों के संपर्क में आए लोगों में बुखार, खांसी, गले में खराश या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई देने पर उनकी जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी गई है। बढ़ते मामलों को देखते हुए संयुक्त जिला अस्पताल में एच1एन1 की जांच हो रही है। एमएमजी अस्पताल में भी फ्लू के मरीजों की स्क्रीनिंग की जा रही है और उपचार के लिए अलग व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed