फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Annual day program celebrated with Joy in Vidyawati Mukandlal Girls College

Ghaziabad: विद्यावती मुकंदलाल गर्ल्स कॉलेज में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव कार्यक्रम, छात्राएं की गईं सम्मानित

Tue, 06 Feb 2024 06:21 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 06 Feb 2024 06:21 PM IST
सार

मुख्य अतिथि प्रो. एचएस सिंह ने कहा कि जब हम लड़की को शिक्षित करते हैं तो वह दो परिवारों की तीन पीढ़ियों को शिक्षित करती है। हमें मनुष्य के सर्वांगीण विकास पर बल देना चाहिए और विभिन्न कौशलों में निपुण होना चाहिए।

विज्ञापन
Annual day program celebrated with Joy in Vidyawati Mukandlal Girls College
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद स्थित विद्यावती मुकंद लाल महिला महाविद्यालय में मंगलवार को वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि और मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर के कुलपति प्रो. एचएस सिंह और प्रबंध समिति से शिवानी अग्रवाल, डॉ. चंद्रभूषण आदि ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय स्तर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को स्वर्ण पदक व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर हुई। इसके बाद संगीत विभाग की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गई। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शिखा सिंह द्वारा प्रबंध तंत्र एवं सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कॉलेज की प्रगति आख्या प्रस्तुत की गई, जिसमें कॉलेज के इतिहास व विभिन्न क्षेत्रों में छात्राओं की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. एचएस सिंह ने कॉलेज स्तर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को स्वर्ण पदक व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। उत्कृष्ट शैक्षिक उपलब्धि के लिए पूजा शुक्ला, अनुशा भटनागर, रितिका डागर, तन्वी श्रीवाल, मुस्कान, चेतना, सानिया सैफी, माधुरी दीक्षित, प्रीति कुमारी को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. एचएस सिंह ने कहा कि जब हम लड़की को शिक्षित करते हैं तो वह दो परिवारों की तीन पीढ़ियों को शिक्षित करती है। हमें मनुष्य के सर्वांगीण विकास पर बल देना चाहिए और विभिन्न कौशलों में निपुण होना चाहिए। कॉलेज में वर्ष भर होने वाली विभिन्न गतिविधियों के अंतर्गत एनसीसी, एनएसएस, खेलकूद, अनुशासन परिषद, वाद-विवाद आदि इकाईयों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं में पारुल चौहान, आरोही, पूजा, चेलसी, वंशिका बैसला एवं अन्य को पुरस्कृत किया गया। 
विज्ञापन




रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित
वहीं कॉलेज की ओर से हर वर्ष आयोजित होने वाले रक्तदान मेले में सर्वाधिक 15 बार रक्तदान करने पर भारत भूषण त्यागी एवं संदीप गोयल को और 10 बार रक्तदान करने वालों में ब्रजपाल सिंह, राजीव कुमार शर्मा और कॉलेज में शिक्षा विभाग की प्रो. शशि मलिक को सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्राओं की ओर से कई प्रस्तुतियां दी गईं, जिसमें श्रीराम स्तुति, सियाराम विवाह प्रसंग गीत, मूक प्रतिमाएं, समूह नृत्य आदि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम स्थल पर मौजूद सभी लोगों को विभोर कर दिया। कार्यक्रम में भावना अग्रवाल, कर्मवीर सिंह, तरुणा त्यागी, हिमांशु लव, सीमा चौधरी, डॉ. गरिमा सिंह, डॉ. शम्पा चौधरी, डॉ. रचना प्रसाद आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed