फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   MAN SUICIDE IN GHAZIABAD AFTER SEND VIDEO TO WIFE

Ghaziabad News: युवक ने पत्नी को वीडियो बनाकर भेजा, फिर फंदा लगाकर दी जान

Fri, 29 Sep 2023 12:43 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Fri, 29 Sep 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
MAN SUICIDE IN GHAZIABAD AFTER SEND VIDEO TO WIFE
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फांसी का फंदा
अंजू ये मेसेज तेरे है बस, लव यू, बाकी आज आखिरी बार शक्ल देख ले कोई दिक्कत ना है। कोई बात नहीं है तेरे बालक ठीक हैं। देख सोनू तो चला, तेरी बहन ने कही थी वो तेरा दूसरा ब्याह कराएगी तो अब दूसरा ब्याह हो जाएगा। चल बाय अपना ध्यान रखियो और कुछ भी मेरे से गलती हुई हो तो माफ कर दिया, बाय, टाटा, ये बातें हरसांव गांव के रहने वाले जोगेंद्र उर्फ सोनू ने एक मिनट 45 सेकंड के एक वीडियो में बोली।
विज्ञापन


इस वीडियो को बनाने के बाद 23 सितंबर को जोगेंद्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। मामले में जोगेंद्र के पिता जयप्रकाश ने कविनगर थाने में जोगेंद्र की पत्नी अंजू, साली आशा और साले मनीष पर उनके बेटे का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। हरसांव की मंढैय्या निवासी जयप्रकाश का कहना है कि जोगेंद्र उर्फ सुक्खन की शादी 2019 में अहमदगढ़ बुलंदशहर के गांव अतरौली नंगला निवासी अंजू के साथ हुई थी।
विज्ञापन


जोगेंद्र चालक था। आरोप है कि शादी के बाद अंजू, उसका भाई मनीष तथा साली आशा उसे परेशान करने लगे थे। अंजू छोटी-छोटी बातों पर उनके बेटे से झगड़ा करती थी, जिसके बाद वह अपने भाई व अन्य लोगों को बुलाकर मारपीट करते थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बार अंजू और उसके भाई ने उनके बेटे व उनके परिवार पर आरोप लगाते हुए कविनगर थाने में शिकायत करके अपमानित किया था। एसीपी कविनगर श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने के धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed