{"_id":"65c93e0ed9ef3acddc067679","slug":"angered-by-friends-public-beating-girl-commits-suicide-accused-arrested-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-106414-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: नोएडा के दोस्त ने बीच सड़क पीटा, घर जाकर युवती ने पंखे से लटक दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: नोएडा के दोस्त ने बीच सड़क पीटा, घर जाकर युवती ने पंखे से लटक दे दी जान
Wed, 14 Feb 2024 06:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 06:54 PM IST
सार
गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में एक युवती ने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि दोस्त के सरेआम पीटने से नाराज युवती ने यह कदम उठाया है। युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नाजिम को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना क्षेत्र के लोकप्रिय विहार में दोस्त के सरेआम पीटने से नाराज युवती ने रात में कमरे में पंखे से लटक कर जान दे दी। रविवार सुबह वैशाली के अस्पताल से सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच की। रविवार दोपहर युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नाजिम पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
लालकुआं में रहने वाले बहादुर सिंह रावत की मेघा नोएडा की निजी कंपनी में काम करती थी। शनिवार को वह अपनी सहेली के साथ कंपनी गई थी। उन्होंने बताया कि वहां नाजिम नाम का युवक आया और बेटी से अचानक मारपीट करने लगा। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
वह झगड़े के बाद बेटी, बहन और उसकी सहेली को गाड़ी में बैठाकर इंद्रा विहार काॅलोनी आ गया। वहां मेघा को दोबारा से आपत्तिजनक शब्द बोलकर मारपीट की। इस घटना से नाराज होकर बेटी ने देर रात में बहन के कमरे में पंखे से लटक कर जान दे दी।
विज्ञापन
सुबह करीब छह बजे परिवार के लोग बेटी को नीचे उतारकर वैशाली के अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर पुलिस को सूचना दे दी। खोड़ा पुलिस अस्पताल पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच की। दोपहर में पिता ने पुलिस को आरोपी नाजिम के खिलाफ लिखित शिकायत दी।
इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी नाजिम पर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।