{"_id":"5862b3eb4f1c1b132ceeb35a","slug":"anganwadi-supervisor-in-inspection-had-disappeared-caryktri","type":"story","status":"publish","title_hn":" सुपरवाइजर के निरीक्षण में गायब मिली आंगनबाड़ी कार्यकत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपरवाइजर के निरीक्षण में गायब मिली आंगनबाड़ी कार्यकत्री
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Wed, 28 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
anganwadi centre
- फोटो : अमर उजाला
सामाजिक परिवर्तन सेवा समिति और आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की ओर से मंगलवार को शहीद नगर के चार आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया।समिति अध्यक्ष अनीस अंसारी और नगर क्षेत्र की सुपरवाइजर मनीषा वर्मा के संयुक्त निरीक्षण में शहीद नगर के एक आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री पूनम गायब मिली।
विज्ञापन
अनीस अंसारी ने बताया कि स्थानीय लोगों से बातचीत करने पर मालूम हुआ कि पूनम पिछले पंद्रह दिन से केंद्र पर नहीं आ रही है। लोगों ने यह भी शिकायत की है कि वे माह में कभी-कभी ही सेंटर पर आती हैं। आंगनबाड़ी कार्यकत्री को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
प्रेरणा बाल आश्रम के बच्चों ने देखी दंगल
प्रेरणा बाल आश्रम में रह रही अनाथ बच्ची पूजा का जन्मदिन मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। आश्रम में रह रहे बच्चों के बीच पहले पूजा ने केक काटा और फिर बच्चों को सिल्वर सिटी में दंगल मूवी दिखाई गई। आश्रम संचालक आचार्य तरुण ने बताया कि आश्रम में बच्चों को पारिवारिक माहौल दिया जाता है।
विज्ञापन
ऐसे में आश्रम में रह रहे प्रत्येक बच्चे का जन्मदिन केक काट कर मनाया जाता है। इस बार बच्चों के लिहाज से बनी आमिर खान की दंगल फिल्म भी उन्हें दिखाई गई। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर के सिटी गार्डन होटल में जनपद को शौच मुक्त बनाने के लिए पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ।
सीडीओ कृष्णा करुणेश ने स्वच्छता को मानव जीवन के लिए अति आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से ही इंसान स्वस्थ और समर्थ बनता है। सीडीओ ने स्वच्छता चैंपियन को कहा कि वे गांवों में जाकर लोगों को उन्हीं की भाषा में जागरूक करें। इसका असर प्रभावी रहेगा। कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि स्वच्छता भारतीय संस्कृति में बसी हुई है।
ऐसे में लोगों को अपने इतिहास और संस्कृति का उदाहरण देकर समझाया जा सकता है। जब हमारे पूर्वज स्वच्छ रहते थे तो 21वीं सदी में हम अपने आसपास गंदगी कैसे रख सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन स्वच्छ भारत मिशन के कंसलटेंट मोहम्मद फारूख ने किया।