{"_id":"67ed8702205326d0c50789eb","slug":"an-innocent-child-died-after-falling-into-a-tubewell-tank-ghaziabad-news-c-30-1-gbd1017-605271-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ट्यूबवेल के हौद में गिरकर मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ट्यूबवेल के हौद में गिरकर मासूम की मौत
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीला मोड़ थानाक्षेत्र के राजापुर निवासी परविंदर की चार साल की बेटी सोनम की पानी मे डूबने से मौत हो गई। उसका शव ट्यूबवेल के हौद में उतराता मिला। परिजन उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर दिल्ली पुलिस ने साहिबाबाद पुलिस को जानकारी दी। तब बुधवार देर रात मामला सामने आया।
एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि परविंदर मूलरूप से बुलंदशहर के डिबाई के रहने वाले हैं। पिछले एक साल से वह राजापुर गांव में किराये पर रह रहे हैं। बुधवार को वह गांव के ही ईंट भट्ठे पर काम कर रहे थे। उनकी चार वर्षीय बेटी सोनम खेत मे बने ट्यूबवेल के पास खेल रही थी। काफी देर तक जब बच्ची लोगों को दिखाई नहीं दी तब उसकी खोजबीन शुरू की। उसका शव ट्यूबवेल की हौद में मिला।
पिता परविंदर व अन्य लोग उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने दिल्ली पुलिस को बुलाया लेकिन परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। एसपी श्वेता यादव ने बताया कि समझाने के बाद परिजन दिल्ली में पोस्टमार्टम कराने को तैयार हुए हैं। फिलहाल अभी तक कोई तहरीर नही मिली है।