{"_id":"6adbbfae9b5906793c0fbe83","slug":"an-entrance-gate-will-be-constructed-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1007332-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मेरठ रोड से मधुबन बापूधाम मार्ग पर 2 करोड़ से बनेगा प्रवेश द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मेरठ रोड से मधुबन बापूधाम मार्ग पर 2 करोड़ से बनेगा प्रवेश द्वार
विज्ञापन
गाजियाबाद। मेरठ रोड से मधुबन बापूधाम को जोड़ने वाले 45 मीटर मार्ग को दुरुस्त किया जाएगा और यहां भव्य प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है।
जीडीए करीब 2.10 करोड़ रुपये की लागत से प्रवेश द्वार का निर्माण कराएगा। चीफ इंजीनियर आलोक रंजन ने बताया कि प्रवेश द्वार को विभिन्न कलाकृतियों से सजाया जाएगा। नवंबर से कार्य शुरू करने की योजना है।
इसके अलावा इंद्रप्रस्थ योजना के पॉकेट डी, ई और एफ में पानी की लाइन के लीकेज को ठीक किया जाएगा। जलभराव से निपटने के लिए सीवेज सक्शन टैंकर की व्यवस्था भी की जाएगी। इस पर करीब 88 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
इसी योजना में ईडब्ल्यूएस भवनों तक जाने वाली सड़क की मरम्मत और अन्य अवस्थापना कार्यों के साथ सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात किए जाएंगे। इस कार्य पर 33.71 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। दोनों कार्य नवंबर में शुरू होने की उम्मीद है।