{"_id":"6aea3842205b24b63e0088c1","slug":"an-amrit-siddhi-yoga-is-forming-on-dhanteras-shahibabad-news-c-30-gbd1013-1015608-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: धनतेरस पर बन रहा है अमृत सिद्धी योग का संयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: धनतेरस पर बन रहा है अमृत सिद्धी योग का संयोग
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। पांच दिवसीय दिवाली पर्व का शुभारंभ छह नवंबर से हो जाएगा। इस बार धनतेरस पर अमृत सिद्धि योग का संयोग बन रहा है जो खरीदारी के लिए अति शुभ होगा। पंडित दुलीदत्त कौशिक ने बताया कि इस दिन सुबह 10:30 बजे से 12:00 बजे तक राहु काल रहेगा। इस समय को छोड़कर पूरा दिन खरीदारी के लिए शुभ होगा।
पंडित दुलीदत्त कौशिक ने बताया कि इस दिन अमृत सिद्धि योग में किए गए कार्यों में सफलता, स्थिरता और अक्षय फल की प्राप्ति होती है। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान खरीदी गई वस्तुएं लंबे समय तक शुभ फल देती हैं और घर में सुख-समृद्धि लाती हैं। धनतेरस के दिन सोना, चांदी, बर्तन, आभूषण, धनिया और झाड़ू खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि और धन की देवी लक्ष्मी जी की पूजा करने से घर में आरोग्य, आयु और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। पंडित शिव कुमार शर्मा ने बताया कि इस दिन सुबह 10:30 बजे तक द्वादशी है उसके बाद त्रयोदशी तिथि आरंभ होगी।
धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त
सुबह 9:43 से 10:29 धनु लग्न
दोपहर 02:57 से शाम 04:23 तक मीन लग्न
सुबह 8:00 बजे 9:22 तक लाभ का चौघड़िया रहेगा
दोपहर 12:00 बजे से लेकर 1:27 तक शुभ का चौघड़िया रहेगा।