फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Amar Ujala run of blood donation "campaign Mahadan '

अमर उजाला चलाएगा रक्तदान का ‘महादान अभियान’

Sat, 21 May 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 21 May 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala run of blood donation "campaign Mahadan '
एमएमजी के ब्लड बैंक में हुई बैठक - फोटो : अमर उजाला
रक्तदान महादान है। यह एक ऐसी चीज है, जिसका कोई विकल्प नहीं है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियां बचाता है। अमर उजाला फाउंडेशन स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एक ‘महादान अभियान’ शुरू करने जा रहा है। इसके लिए शुक्रवार को एमएमजी ब्लड बैंक में  एक बैठक हुई। बैठक में शहर के प्रत्येक वर्ग के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


    बैठक में अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए योजना बनाई गई। सभी ने रक्तदान से जुड़े अपने सुझाव भी दिए। बैठक में ड्रग इंस्पेक्टर और एमएमजी के सीएमएस ने अभियान में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ने का सुझाव दिया।
विज्ञापन


आरडब्ल्यूए, सिविल डिफेंस, नेहरू युवा केंद्र, उड़ीसा सेवा समिति, उद्योग व्यापार मंडल सहित शिक्षण संस्थाओं और सामाजिक धार्मिक संस्थाओं ने इस अभियान के लिए पूर्ण सहयोग देने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी मौजूदगी रही प्रमुख
एमएमजी के सीएमएस डॉ. जेके त्यागी, ड्रग इंस्पेक्टर राजेश श्रीवास्तव, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एके दुआ, डॉ. एके तोमर, डेरा सच्चा सौदा से जितेंद्र कसाना और डॉ. मदन लाल, आरडब्ल्यूए फेडरेशन के चेयरमैन कर्नल तेजेंद्रपाल त्यागी और केआर वोहरा, सुनीता भाटिया, सिविल डिफेंस के डिप्टी चीफ वार्डन अनिल अग्रवाल, सिविल डिफेंस से दिनेश कुमार, उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, नेहरू युवा केंद्र से योगेश कुमारी, भीष्म त्यागी, अशोक कुमार उड़ीसा सेवा समिति से नलिनकांत मिश्रा सहित डॉ. विनोद कुमार मौजूद रहे।  

टीम करेंगी कोऑर्डिनेशन:
इस अभियान की सफलता के लिए चार लोगों की टीम बनाई गई है। इसमेें ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एके दुआ, कर्नल टीपी त्यागी, अभिषेक गर्ग और अनिल अग्रवाल शामिल हैं। यह टीम लोगों को जागरूक करने और रक्तदान के लिए प्रेरित करने का काम करेंगे।



आप भी जुड़ सकते हैं इस महादान से
अगर आप भी अमर उजाला फाउंडेशन के साथ मिलकर रक्तदान कैंप लगाना चाहते हैं तो 0120- 4694138 नंबर पर फोन कर सकते हैं। या फिर foundation@amarujala.com पर मेल भी कर सकते हैं।


अमर उजाला का यह प्रयास सराहनीय है और इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग का पूर्ण सहयोग रहेगा - सीएमओ डॉ. अजेय अग्रवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed