फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Amar Ujala Mahadan campaign: - To donate blood to strengthen friendship with humanity

अमर उजाला महादान अभियान:- रक्तदान कर मानवता से दोस्ती को करें मजबूत

Fri, 05 Aug 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 05 Aug 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Mahadan campaign: - To donate blood to strengthen friendship with humanity
रक्‍तदान
अमर उजाला फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग इस बार गौड़ कास्केड्स  सोसाइटी के रेजीडेंट्स के साथ मिलकर रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहे हैं। रविवार 7 अगस्त को लगने वाले इस शिविर में सभी व्यक्ति रक्तदान कर मानवता से अपनी दोस्ती को मजबूत कर सकते हैं।
विज्ञापन


गौड़ कास्केड सोसाइटी के रहने वाले अनुज शर्मा अपने पचास साथियों के साथ मिलकर इस शिविर का आयोजन कर रहे हैं। यह शिविर सात अगस्त रविवार को फ्रेंडशिप डे के दिन सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक चलेगा।
विज्ञापन


सोसाइटी में लगने वाले इस शिविर में गौड़ कास्केड्स सोसाइटी के रेजीडेंट्स के अलावा राजनगर एक्सटेंशन की अन्य सोसाइटीज के सदस्य भी उत्साह दिखा रहे हैं। नीरज शर्मा ने बताया कि अपनी सोसाइटी के अलावा आसपास की सभी सोसाइटीज के लोगों को व्हाट्सएप के जरिए रक्तदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें विशेष रूप से गोपाल दीक्षित, ज्ञानवर्धन सिंह, मधुसूदन, विनोद धींगरा और संजीव मलिक का विशेष सहयोग रहेगा। ब्लड बैंक प्रभारी ने बताया कि ब्लड डोनेशन करने से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती और रक्तदान के समय शरीर से जितना खून लिया जाता है वह 24 से 72 घंटे में बन जाता है।
रक्तदान से जुड़ी जानकारियां
- रक्तदान करने से पहले किसी प्रकार का नशा न करें
- रक्तदान से पहले अगर किसी प्रकार की दवा का सेवन किया है तो इसकी जानकारी दें
- रक्तदान के लिए कम से 50 किलोग्राम वजन और 12.30 हीमोग्लोबिन होना चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed