{"_id":"6a6b94b1d33ea7a4b1094d73","slug":"allegations-of-illegal-unipole-installation-on-the-delhi-meerut-route-demand-made-to-the-dm-for-an-investigation-and-action-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-110328-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दिल्ली मेरठ मार्ग पर अवैध यूनिपोल लगाने का आरोप, डीएम से जांच और कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दिल्ली मेरठ मार्ग पर अवैध यूनिपोल लगाने का आरोप, डीएम से जांच और कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
मुरादनगर। डीएम से दिल्ली-मेरठ मार्ग पर लगाए जा रहे अवैध यूनिपोल(विज्ञापन पोल)की शिकायत की गई है। इसमें जांच कराकर कार्रवाई की मांग की गई है।
गो रक्षा दल के जिलाध्यक्ष गुलशन राजपूत ने डीएम को ज्ञापन भेजकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और अवैध यूनिपोल हटाने की मांग की है। ज्ञापन की प्रति उप जिलाधिकारी मोदीनगर को भी भेजी गई है। आरोप है कि मुरादनगर क्षेत्र में दिल्ली मेरठ मार्ग किनारे विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में यूनिपोल लगाए जा रहे हैं। आरोप है कि इनमें से कई यूनिपोल बिना वैध अनुमति और निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए स्थापित किए गए हैं।
शिकायतकर्ता का कहना है कि यदि ऐसा है तो इससे सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचने के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है। डीएम से गुलशन राजपूत ने मांग की है कि दिल्ली मेरठ मार्ग पर लगाए गए सभी यूनिपोलों की अनुमति, एनओसी, स्वीकृति आदेश, अनुबंध और राजस्व अभिलेखों की जांच कराई जाए।
जो यूनिपोल अवैध पाए जाएं, उन्हें तत्काल हटाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह का कहना है कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है, वह जांच कराकर इसमें वैधानिक कार्रवाई करेंगे।