फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Allegation of slapping an elderly doctor after calling him in AOA office

Ghaziabad News: एओए कार्यालय में बुलाकर बुजुर्ग चिकित्सक को थप्पड़ मारने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Allegation of slapping an elderly doctor after calling him in AOA office
इंदिरापुरम। वैभव खंड स्थित आदित्य मेगा सिटी सोसायटी के एओए कार्यालय में बुलाकर बुजुर्ग चिकित्सक को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग चिकित्सक (सर्जन) ने इस मामले में इंदिरापुरम थाने में शिकायत दी है। सोसायटी के कुछ लोगों ने बृहस्पतिवार रात सोसायटी के पार्क में एकजुट होकर एओए के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

सोसायटी निवासी 61 वर्षीय डॉ. आके सिंह ने बताया कि 28 अगस्त की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह पत्नी के साथ बेसमेंट-1 से गेट नंबर 5 से बाहर निकल रहे थे। तभी सामने से एक किशोर तेज स्कूटी चलाता हुआ आया। उसने तेजी से ब्रेक लगाया और उनकी गाडी से काफी दूर ही स्कूटी सहित गिर गया। डॉ. सिंह ने बताया कि उन्होंने बच्चे को उठाया और उससे पूछा भी कि उसे चोट तो नहीं लगी, जिस पर उसने मना कर दिया। इसके बाद वह मूवी देखने चले गए। शिकायतकर्ता का कहना है कि कुछ देर बाद ही उनके पास सोसायटी के एओए सचिव अशोक जैन ने फोन कर उन्हें कार्यालय में आने को बाध्य किया। वह अपनी पत्नी के साथ जब एओए कार्यालय पहुंचे तो वहां एओए सचिव अशोक जैन, संदीप गुलाटी निवासी, शिवानी गुलाटी, अनुपम वाधवा , संजय मल्होत्रा बैठे हुए थे। आरोप है कि आरडब्ल्यूए आफिस में अशोक जैन, संदीप गुलाटी व शिवानी गुलाटी ने उनके व पत्नी के साथ गाली गलौज की और शिवानी गुलाटी ने उन्हें थप्पड़ मारा। इनका कहना था कि बच्चे को घर तक क्यों नहीं पहुंचाया। शिकायतकर्ता ने कहा कि वह एक प्रतिष्ठित चिकित्सक हैं और इस घटना से वह काफी आहत हुए हैं। इस मामले में उन्होंने इंदिरापुरम थाने में शिकायत देकर एओए कार्यालय के सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता ने किशोर का ड्राइविंग लाइसेंस भी जांच करने की मांग की है। वहीं, इस पूरे मामले में एओए सचिव अशोक जैन का कहना है कि एओए कार्यालय में संदीप गुलाटी का फोन आया और उन्होंने अपने बेटे को गाड़ी से टक्कर मारे जाने की बात कहकर डॉ.आरके सिंह का नंबर मांगने लगे। इस पर उन्होंने आरके सिंह को ऑफिस बुलाया। अशोक जैन का कहना है कि वह अपनी कुर्सी पर बैठे रहे दोनों परिवार में विवाद हो रहा था लेकिन एओए कार्यालय में थप्पड़ मारने की कोई घटना नहीं हुई। हम किसी भी पक्ष में नहीं हैं और पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed