ढाई वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म!: 60 साल के बुजुर्ग पर आरोप, सुनसान जगह पर ले जाकर की गंदी हरकत
गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में झुग्गी झोपड़ी डालकर रह रहे मजदूर दंपती की ढाई वर्षीय बच्ची शुक्रवार की सुबह साढ़े दस बजे सड़क पर खेल रही थी। वहीं मजदूरी कर रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग बच्ची को गोद में उठाकर निर्माणाधीन सोसायटी के एक फ्लैट में ले गया।
परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। शर्मनाक हरकत के बाद आरोपी बच्ची को उसके घर के बाहर छोड़कर भाग गया। लहूलुहान हालत में बच्ची को रोते बिलखते देख पड़ौसियों ने बच्ची के माता पिता को सूचना दी और घेरकर आरोपी को पकड़ लिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण को भेजा और आरोपी को हिरासत में ले लिया। घटना को जानकारी मिलते ही जल निगम चौकी पर भीड़ एकत्र हो गई और आरोपी का एनकाउंटर करने की मांग की। एसीपी नगर कोतवाली ने बताया कि बच्ची के निजी अंगों से छेड़छाड़ हुई है। मेडिकल जांच चल रही है। परिजनों अभी तहरीर नहीं दी है।