फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Allegation of grabbing land worth crores of rupees in Arthala, case registered against six

Ghaziabad News: अर्थला में करोड़ों रुपयों की जमीन कब्जाने का आरोप, छह पर मुकदमा दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Allegation of grabbing land worth crores of rupees in Arthala, case registered against six
साहिबाबाद। यशोदा अस्पताल के एमडी डॉ. पीएन अरोड़ा और दिनेश अरोड़ा ने अर्थला मेट्रो स्टेशन के पास क्राउन अपार्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड की करोड़ों रुपये की जमीन कब्जाने का मुकदमा कराया है। आरोप है कि हापुड़, लखनऊ, अयोध्या और दिल्ली के छह लोगों ने जमीन कब्जा कर उसकी बिक्री शुरू कर दी है। संपत्ति को बेचने का विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें धमकी दी। साहिबाबाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


अस्पताल के निदेशक ने पुलिस को शिकायत दी कि अस्पताल के अलावा क्राउन अपार्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कंपनी है। कंपनी ने 23 खसरों की जमीन कई साल पहले खरीदी थे। अर्थला में 1071 वर्गमीटर भूमि का विवाद रहित भूस्वामी होने व मौके पर काबिज होने की वजह से अर्थला मेट्रो स्टेशन के नाम जमीन दी थी, जिसका जीडीए से छह करोड़ 96 लाख 15 हजार रुपये का बैंक ड्राफ्ट 30 जनवरी 2017 को प्राप्त किया था। उसके बाद उपनिबंधक द्वितीय गाजियाबाद को बिक्री की थी। इसके बाद बाकी 18 खसरे की जमीन पर वह अभी भी मालिक हैं और उनका कब्जा है। अब उनका आरोप है कि मुख्य रोड के किनारे जमीन होने की वजह से कुछ लोगों की नजर इस पर पड़ गई है। वह उनकी जमीन को अपना बताकर कब्जा करने का प्रयास करते हैं। साथ ही बाहरी लोगों को बुलाकर जमीन बेच रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आरोपियों से इसका विरोध किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने पुलिस को राजकुमार अग्रवाल और राजेंद्र प्रसाद शर्मा निवासी हापुड़, लखनऊ के बृहमानंद सिंह, अयोध्या निवासी हनुमत प्रसाद व दिल्ली के विनय शर्मा, रविंद्र सिंह को नामजद कराया है। डीसीपी निमिष पाटिल का कहना है कि शिकायत की एंटी फ्रॉड सेल से प्राथमिक जांच कराकर साहिबाबाद कोतवाली में मुकदमा हुआ है। कागजात और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच कर मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed