{"_id":"65bd5ef77ec7fe0a71014547","slug":"allegation-of-demanding-bribe-in-age-verification-of-rape-victim-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-300229-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दुष्कर्म पीड़िता की उम्र सत्यापन में रिश्वत मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दुष्कर्म पीड़िता की उम्र सत्यापन में रिश्वत मांगने का आरोप
विज्ञापन
गाजियाबाद। एमएमजी अस्पताल में स्वास्थ्य और उम्र परीक्षण के लिए लाई गई दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से रुपये मांगने पर हंगामा हो गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के एक्स-रे रूम में तैनात कर्मचारियों ने पीड़िता की उम्र कम दिखाने की बात कहते हुए रुपये मांगे। इस दौरान परिजनों ने एक भाजपा नेता को भी अस्पताल बुला लिया। हंगामे के चलते एक्स-रे रूम में लगभग एक घंटे तक कार्य प्रभावित रहा। बाद में पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट अस्पताल प्रबंधन ने सीलबंद लिफाफे में पुलिस को सौंप दी।
वेव सिटी थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। वारदात का आरोप चार आरोपियों पर है, उनमें तीन नाबालिग हैं। चारों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। शुक्रवार को पुलिस दुष्कर्म पीड़िता का मेडिकल और आयु की जांच के लिए एमएमजी अस्पताल ले गई थी। पीड़िता के साथ उसके परिजन भी थे। परिजनों का आरोप है कि एक्स-रे जांच के बाद एक्स-रे रूम में तैनात कर्मचारियों ने कहा कि उसकी उम्र ज्यादा है। कम करने के लिए सेटिंग करनी होगी। इस पर परिजनों ने अपने परिचित एक भाजपा नेता से मामले की शिकायत की। भाजपा नेता ने अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा किया और सीएमएस से मामले की मौखिक शिकायत भी की।
अस्पताल के सीएमएस डॉ. मनोज चतुर्वेदी का कहना है कि उम्र का निर्धारण एक्स-रे रिपोर्ट देखकर किया जाता है। इसमें किसी तरह के फेरबदल की स्थिति नहीं होती है। इसके बावजूद कोई लिखित शिकायत करता है, तो मामले की जांच की जाएगी। सीएमएस का कहना है कि उम्र कम या अधिक दिखाने के बदले रुपये मांगने का आरोप गलत है।