फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Alert due to Sambhal incident, increased vigilance in sensitive areas

Ghaziabad News: संभल की घटना से अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ी सतर्कता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Alert due to Sambhal incident, increased vigilance in sensitive areas
गाजियाबाद। संभल में जामा मस्जिद का सर्वे करने पहुंची टीम पर हुए हमले और बवाल के बाद जिले में अलर्ट जारी किया गया है। डीसीपी प्रभारी कानून व्यवस्था ने तमाम डीसीपी, एसीपी और थाना निरीक्षकों को भ्रमणशील रहने के निर्देश जारी किए हैं। नगरीय और देहात क्षेत्र के सभी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने और सुबह-शाम फ्लैग मार्च निकालने के भी निर्देश जारी किए हैं। आगामी 48 घंटों में तमाम सूचनाओं पर थाना निरीक्षकों को पहुंचने और संबंधित एसीपी व डीसीपी को जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

संभल की जामा मस्जिद का सर्वे करने पहुंची टीम पर विशेष समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया। भीड़ ने वाहन फूंक किए और पुलिस पर हमला बोल दिया। इसके बाद जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। नगरीय क्षेत्र के कैला भट्ठा, हिंडन विहार, सद्दीकनगर, सिहानीगेट, शहीदनगर, पसौंडा, इस्लामनगर, मिर्जापुर में पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं जबकि देहात क्षेत्र में लोनी, डासना, भोजपुर और मसूरी थाना पुलिस को अतिरिक्त चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। रात में पुलिस पेट्रोलिंग करेगी और चौराहों पर तैनात रहेगी। रात में पुलिस गश्त बढ़ा दी जाएगी और देहात क्षेत्र में ग्राम पंचायतवार तैनात चौकीदारों को अलर्ट रहने की नसीहत संबंधित थाना निरीक्षकों ने दी है।
विज्ञापन


संभल की घटना को लेकर एहतियातन अलर्ट है। नगर और देहात क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। तमाम डीसीपी, एडीसीपी और थाना निरीक्षकों को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिनेश कुमार पी., अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, प्रभारी कानून एवं व्यवस्था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed