फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Akhilesh out from government offices, photo of Modi-Yogi

सरकारी दफ्तरों से अखिलेश आउट, लगी मोदी-योगी की तस्वीर

Thu, 15 Jun 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद Updated Thu, 15 Jun 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh out from government offices, photo of Modi-Yogi
योगी आदित्यनाथ - फोटो : SELF

प्रदेश में सरकार बदलने के बाद सरकारी कार्यालयों का रंग-ढंग भी बदल गया है। दफ्तरों की सफाई और रंगाई-पुताई के बाद अब अधिकारियों के कक्ष की दीवार पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और डा. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर नजर आने लगी है।

विज्ञापन


इस बदलाव का मकसद जनता में सकारात्मक संदेश दिया जाना बताया जा रहा है लेकिन असल कहानी यह है कि अधिकारियों ने भाजपा के नेताओं और मंत्रियों को खुश करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तस्वीर हटाकर अब मोदी-योगी की तस्वीर लगा ली है।
विज्ञापन


विकास भवन में समाज कल्याण विभाग और युवा कल्याण विभाग में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो लगा दी गई है। साथ ही बाकी सरकारी दफ्तरों के लिए भी इनकी फोटो को बनवाकर लगाने के मौखिक आदेश दे दिए गए हैं। सूत्रों की मानें तो अधिकारी फोटो बनाने का आर्डर भी दे चुके हैं। हालांकि फोटो लगाए जाने का निर्णय किसी प्रोटोकाल के तहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह महज सरकार के नुमाइंदों को खुश करने के लिए किया जा रहा है। गौरतलब है कि पिछले दिनों एक जनपद में मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान सरकारी दफ्तर में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तस्वीर लगी मिली थी। कुछ मंत्रियों को भी अपने विभागों निरीक्षण के दौरान कार्यालयों में अखिलेश यादव की फोटो टंगी देख अफसरों की जमकर क्लास ली थी।


इसके बाद से प्रोटोकाल न होते हुए भी मोदी-योगी की तस्वीर लगाई जा रही है।

- बोले अधिकारी
युवा कल्याण विभाग अधिकारी रामशरण सिंह ने कहा कि तस्वीर लगाने की वजह प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के साथ कदम से कदम मिलाकर जनहित में कार्य करने की है। इससे विकास का लक्ष्य हमेशा दिमाग में रहेगा। यह प्रोटोकोल में नहीं है, लेकिन तस्वीरें सकारात्मक संदेश देने के  लिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed