{"_id":"577020954f1c1bc97379aca8","slug":"aishali-kaushambi-area-will-be-adjacent-to-the-smart","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैशाली-कौशांबी से सटा एरिया होगा स्मार्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैशाली-कौशांबी से सटा एरिया होगा स्मार्ट
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Mon, 27 Jun 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई बार संशोधन के बाद कंसलटेंट फर्म ने स्मार्ट सिटी प्रपोजल तैयार कर लिया है। गाजियाबाद के वैशाली-कौशांबी और आंशिक महाराजपुर का 1078 एकड़ का क्षेत्र ‘एरिया बेस्ड डेवलपमेंट’ के लिए चुना गया है। यही क्षेत्र स्मार्ट बनेगा। कंसलटेंट फर्म सोमवार को स्मार्ट सिटी प्रपोजल निगम के अधिकारियों को सौंप देगी। 30 जून तक यह प्रपोजल केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के पास पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
कंसलटेंट फर्म और निगम अफसरों ने पहले जहां लगभग 1500 करोड़ के फंड से विकास कार्यों का खाका खींचा था, वहीं इस बार यह आंकड़ा 1897 करोड़ पहुंच गया है। इसमें से 1275 करोड़ रुपया सीवर, सड़क, नाली, खड़ंजे, आदि एरिया बेस्ड डेवलपमेंट पर खर्च किया जाएगा। 541 करोड़ रुपया ट्रांसपोर्ट को सुदृढ़ बनाने, बेहतर विद्युत व्यवस्था समेत अन्य विकास कार्यों पर खर्च की प्लानिंग की गई है।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी मिशन के सहायक नोडल अधिकारी संजय सिंह चौहान ने बताया कि एरिया बेस्ड सेलेक्शन में वैशाली, कौशांबी, भोवापुर और बार्डर एरिया से सटा महाराजपुर का एरिया लिया गया है। ब्रिज विहार, सूर्य नगर, चंद्रनगर इसमें शामिल नहीं है। उनका कहना है कि एरिया में बदलाव के बाद स्मार्ट सिटी प्रपोजल तैयार कर लखनऊ में इसका प्रेजेंटेशन कर दिया गया है। अब अंतिम रूप देकर सोमवार को यह प्रपोजल नगर निगम को मिल जाएगा। इसका अवलोकन कर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।
विज्ञापन