फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Air service also started from Hindon Airport to Mumbai

Ghaziabad News: हिंडन एयरपोर्ट से मुंबई के लिए भी शुरू हुई हवाई सेवा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Air service also started from Hindon Airport to Mumbai
मुंबई से हिंडन एयरपोर्ट पर उतरे यात्री।  - फोटो : संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

साहिबाबाद। हिंडन एयरपोर्ट से सोमवार को मुंबई के लिए भी उड़ान शुरू हो गई। इसके साथ ही बंगलूरू के यात्रियों को दूसरी फ्लाइट भी मिल गई है। एक पहले से चल रही है। इसी महीने से हवाई सेवा का और विस्तार होने जा रहा है। 22 मार्च से चेन्नई और 23 से जम्मू के लिए उड़ान शुरू होने जा रही है।

हिंडन एयरपोर्ट निदेशक उमेश यादव ने बताया कि मुंबई के लिए सेवा एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइंस ने शुरू की है। पहले दिन 180 सीट वाला विमान 161 यात्रियों को लेकर मुंबई से हिंडन पहुंचा। हिंडन से 161 यात्रियों को लेकर मुंबई के लिए उड़ान भरी। विमान मुंबई से सुबह साढ़े नौ बजे चला।
विज्ञापन

इसका हिंडन पहुंचने का निर्धारित समय 12.10 बजे था लेकिन यह इससे 40 मिनट पहले ही पहुंच गया। हिंडन से 1.22 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरी। बंगलूरू की फ्लाइट सुबह 7:27 पर हिंडन उतरी। इसमें भी 155 यात्री थे। यहां से 8:40 बजे विमान 176 यात्रियों को लेकर रवाना हुआ। हिंडन से अब कुल 11 फ्लाइट हो गई हैं। रोज एक हजार से ज्यादा यात्री सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री बोले, आसान हुआ सफर
मुंबई की फ्लाइट से हिंडन एयरपोर्ट पर न केवल गाजियाबाद बल्कि अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद और ग्रेटर नोएडा के साथ ही गुुरुग्राम के निवासी भी उतरे। मेरठ निवासी गौरव गोयल ने कहा कि गाजियाबाद में एयरपोर्ट होने से समय और पैसे लोगों की बचत हुई है। अलीगढ़ निवासी मनीष वर्मा ने बताया कि जब फ्लाइट तलाश रहे थे तो हिंडन एयरपोर्ट का विकल्प आते ही उन्हें काफी खुशी हुई। ग्रेटर नोएडा निवासी अनु तिवारी शादी के बाद पहली बार मुंबई ससुराल से लौटी थी। उन्होंने बताया कि दिल्ली से गाजियाबाद आने में काफी समय लगता था।
ट्रैफिक जाम में फंसे तीन भाइयों की फ्लाइट छूटी
मुंबई के लिए हिंडन एयरपोर्ट से दोपहर एक बजे फ्लाइट थी। हाईवे पर ट्रैफिक जाम होने की वजह से कई लोग जहां चंद मिनट पूर्व ही एयरपोर्ट पहुंचे। वहीं फरीदाबाद से फ्लाइट पकड़ने आ रहे तीन भाई सोनी, एजाज एवं मोइन समय पर नहीं पहुंच सके। उनकी फ्लाइट छूट गई। उन्होंने बताया कि मुुंबई में उनकी बहन रहती है जो काफी बीमार है।

गलत दिशा में ले जा रहा गूगल मैप
हिंडन एयरपोर्ट पहुंचने के लिए जो लोग गूगल मैप का सहारा ले रहे हैं, उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। मैप एयरपोर्ट की बजाय डिफेंस काॅलोनी ले जा रहा है। एयरपोर्ट निदेशक का कहना है कि गूगल प्रबंधन को इसकी जानकारी दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed