फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Agreement on mutual understanding and cooperation signed between IPEC and Indo-Icelandic

Ghaziabad News: आईपीईसी व इंडो-आइसलैंडिक के बीच आपसी समझ व सहयोग पर हुए हस्ताक्षर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Agreement on mutual understanding and cooperation signed between IPEC and Indo-Icelandic
साहिबाबाद। साइट-4 स्थित इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कालेज में मंगलवार को भारत और आइसलैंड के बीच शैक्षिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देने का मुद्दा उठाया गया है। इसी कड़ी में इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज और इंडो-आइसलैंडिक बिजनेस एसोसिएशन (आईआईबीए) के बीच आपसी समझ और सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
विज्ञापन

इस दौरान आईपीईसी के वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल और आईआईबीए के चेयरमैन प्रसून दीवान ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। प्रसून दीवान ने बताया कि इंडो-आइसलैंडिक बिजनेस एसोसिएशन भारत के विदेश मंत्रालय और आइसलैंड सरकार दोनों से मान्यता प्राप्त है। इस साझेदारी का उद्देश्य शिक्षा, तकनीक, इनोवेशन, कृषि और कंप्यूटर विज्ञान जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करना है। समझौते के अंतर्गत छात्र और शिक्षक आदान-प्रदान, संयुक्त शोध परियोजनाएं, रोजगार व उच्च शिक्षा के अवसरों सहित सांस्कृतिक और अकादमिक सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। इससे न केवल दोनों संस्थानों को लाभ होगा, बल्कि भारत और आइसलैंड के बीच संबंधों को भी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed