फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   After triple talaq in Ghaziabad s Modinagar father in law molests woman

पति ने दिया तलाक, ससुर ने किया हलाला: सब सहने के बाद भी महिला से नहीं किया दोबारा निकाह, विधवा पर युवक था फिदा

Fri, 19 May 2023 10:02 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 19 May 2023 10:02 AM IST
सार

महिला का आरोप है कि ससुर से हलाला के बाद आरोपी पति ने उससे निकाह नहीं किया और मारपीट कर उसे चार बच्चों समेत घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
After triple talaq in Ghaziabad s Modinagar father in law molests woman
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : FILE PHOTO

विस्तार

गाजियाबाद के मोदीनगर के निवाड़ी थानांतर्गत एक गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने महिला को तीन तलाक दे दिया। पति ने महिला से दोबारा निकाह करने के लिए अपने पिता से हलाला कराया। हलाला के बाद आरोपी ने महिला से निकाह नहीं किया और मारपीट कर उसे चार बच्चों समेत घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पुलिस कमिश्नर के आदेश पर भोजपुर पुलिस ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

भोजपुर के एक गांव निवासी महिला का निकाह साल 2014 में निवाड़ी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि ससुराल वाले निकाह में मिले सामान से नाखुश थे और दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की डिमांड करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर महिला का उत्पीड़न किया जाने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार पंचायत भी हुई, मगर महिला को लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा। चार संतान पैदा होने के बाद भी महिला का उत्पीड़न जारी रहा। महिला ने आरोप लगाया कि करीब दो वर्ष पूर्व उसके पति ने एक विधवा से निकाह कर लिया। विधवा से निकाह करने के मामले हुई पंचायत में आरोपी पति ने अपनी गलती मानते हुए उसे तलाक देने का शपथपत्र दिया।

विज्ञापन

चोरी छिपे विधवा से मिलने जाता था पति
शपथपत्र देने के बाद भी युवक का विधवा से चोरी छिपे मिलना जुलना जारी रहा। आरोप है कि युवक ने दो मई को महिला को तीन तलाक दे दिया। महिला गिड़गिड़ाई तो उसने अपने पिता के साथ हलाला कराया। आरोपी युवक ने पिता से हलाला कराने के बावजूद महिला से निकाह नहीं किया और मारपीट कर उसे बच्चों सहित घर से निकाल दिया।

एसीपी बोले- मामला दर्ज कर शुरू कर दी है जांच
एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मुस्लिम महिला विवाह सुरक्षा अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed