फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   After the US-style campaign trump West will start in UP

अमेरिका के बाद अब वेस्ट यूपी में शुरू होगा ट्रंप की तर्ज पर कैंपेन

Mon, 16 Jan 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 16 Jan 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
After the US-style campaign trump West will start in UP
Trump - फोटो : file photo

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चुनाव जिताने में अहम रोल निभाने वाली लंदन की एचसीएल टीम इस बार वेस्ट यूपी में एक राजनीतिक दल के लिए काम करने जा रही है। वेस्ट यूपी में अपनी एक विशेष धमक रखने वाले इस राजनीतिक दल के साथ करार होने के बाद टीम के सदस्यों ने यहां सर्वे भी शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही देश में अब एक ऐसे दौर की शुरूआत होने जा रही है, जिसे नेगेटिव प्रचार की संज्ञा भी दी जा सकती है। खास बात यह है कि यही टीम इससे पूर्व दिल्ली में आम आदमी पार्टी के लिए भी प्रचार की कमान संभाल चुकी है।
विज्ञापन


अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के रूप में सोशल मीडिया के माध्यम से डोनाल्ड ट्रंप का जो रूप पेश किया गया वह पूरी तरह से नेगेटिव था। खास बात यह है कि यह नेगेटिव कैंपेन पूरी तरह से सोच-समझकर किया गया था, मगर इसका नतीजा पाजिटिव रहा और ट्रंप ने बड़ी जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेगेटिव कैंपेन का यही तरीका इस बार यूपी चुनाव में देखने को मिलेगा। कैंपेन टीम को भारत में अंबरीश त्यागी लीड कर रहे हैं। अंबरीश राज्यसभा सांसद केसी त्यागी के बेटे हैं। अंबरीश की मानें तो वेस्ट यूपी में एक राजनीतिक दल के साथ उनका करार हो चुका है। टीम इस दल के लिए कैंपेन करने को तैयार है।

इसके लिए सर्वे शुरू कर दिया गया है। इस टीम की खास बात यह भी है कि इसका कैंपेन पूरी तरह से ईको फ्रेंडली होता है। बैनर-पोस्टर को दरकिनार करते हुए यह टीम सिर्फ सोशल मीडिया के माध्यम से ही कैंपेन चलाती है।अंबरीश का कहना है कि वर्तमान समय नेगेटिव प्रचार का ही है।

आम आदमी के साथ ही सोशल मीडिया पर यदि किसी की छवि को लगतार खराब किया जाए तो लोगों को उससे सहानुभूति होने लगती है। डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव में भी ऐसा ही हुआ था।


दिल्ली में आम आदमी पार्टी के लिए भी उन्होंने ही कैंपेन किया था। नतीजा सभी के सामने है। वैसे भी अब इंडिया में भी सोशल मीडिया प्रभावी होने लगा है। उम्मीद है कि इस बार पहले से भी ज्यादा सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed