फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   After killing his wife, took a selfie with the dead body, sent it to his relatives and committed suicide

Ghaziabad News: पत्नी की हत्या कर लाश के साथ सेल्फी ली, रिश्तेदारों को भेजी और दे दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
After killing his wife, took a selfie with the dead body, sent it to his relatives and committed suicide
लोनी। शंकर विहार काॅलोनी में शुक्रवार की दोपहर एक युवक ने घर के अंदर पत्नी की हत्या करने के बाद लाश के साथ सेल्फी लेकर रिश्तेदारों को भेजी और फिर खुद ने भी जान दे दी। युवक के भाई के घर पहुंचने पर घटना का पता चला। प्रारंभिक छानबीन के बाद पुलिस ने बताया कि युवक पत्नी के नौकरी करने से नाराज था। पत्नी नौकरी छोड़ने के लिए राजी नहीं थी। इसी पर दोनों में विवाद था जो इतनी बड़ी वारदात की वजह बन गया।
विज्ञापन




पुलिस मौके पर पहुंची तो प्रिया गोस्वामी ( 25) का शव बिस्तर पर पड़ा था। पास ही पति श्याम गोस्वामी ( 27) का शव पंखा लटकाने वाली सरिया से बंधे फंदे से लटका हुआ था। पुलिस को घटना की सूचना श्याम के भाई प्रवीण ने दी थी। प्रवीण ने बताया कि उनके पास बहन रूमा का फोन आया था। उसने बताया कि न श्याम का फोन उठ रहा है और न ही प्रिया का।
विज्ञापन




वह घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। वह सीढ़ी लगाकर छत पर पहुंचे। वहां से नीचे आए। हाथ देकर कमरे की कुंडी खोली। दरवाजा खुलते ही आंखों के सामने भाई और भाभी के शव थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बहन और अन्य परिजनों को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मूलरूप से एटा के गांव गादूरी निवासी श्याम गोस्वामी पत्नी प्रिया और सात साल की बेटी कृष्णा के साथ लोनी के शंकर विहार में रहते थे। श्याम दिल्ली स्थित करावलनगर में सीट कवर बनाने की दुकान पर काम करते थे। पत्नी प्रिया नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करती थी। प्रवीण ने बताया कि श्याम बेटी के साथ गांव चला गया था।



प्रिया भाभी नोएडा में रह रही थीं। बेटी को दादा-दादी के पास छोड़कर श्याम बुधवार को गांव से लोनी आया था। उसी दिन भाभी भी लोनी वाले घर आ गई थीं। श्याम प्रिया से नौकरी नहीं कराना चाहता था। दोनों में इस बात को लेकर विवाद था। इसी विवाद ने काल का रूप ले लिया। दोनों की बेटी अनाथ हो गई।



गला दबाकर ली पत्नी की जान

एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यही सामने आया है कि श्याम ने पहले प्रिया की गला दबाकर हत्या की। इसके बाद फंदे से लटककर जान दे दी। आसपास के लोगों ने बताया कि श्याम को सुबह दस बजे घर के बाहर देखा था। वह सामान्य लग रहा था। दोपहर 12 बजे के बाद वह घर से बाहर नहीं निकला। शाम को उसके भाई के आने पर घटना का पता चला। प्रवीण ने पुलिस को बताया कि दोनों में बुधवार से ही झगड़ा हो रहा था। दोनों ने परिवार के लोगों से इस झगड़े के बारे में बताया था, लेकिन किसी को भी अंदाजा नहीं था कि झगड़ा इतनी बड़ी घटना का रूप ले लेगा।




सेल्फी देख स्तब्ध रह गए रिश्तेदार



पुलिस ने श्याम का मोबाइल फोन देखा। इससे पता चला कि उसने खुदकुशी करने से पहले कई रिश्तेदारों को प्रिया के शव के साथ सेल्फी भेज रखी है। रिश्तेदारों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वे इस सेल्फी को देखकर स्तब्ध रह गए। उन्हें प्रिया और श्याम के बीच झगड़े की जानकारी थी। सेल्फी में प्रिया का शव नजर आ रहा था। साथ में श्याम था। उन्होंने तुरंत श्याम के परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद ही बहन रूमा ने श्याम और प्रिया का फोन मिलाया। फोरेंसिक यूनिट ने मोबाइल को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed