{"_id":"687e97e82476e0fad000324f","slug":"after-drinking-alcohol-kanwadiya-created-a-ruckus-and-vandalized-the-camp-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-106671-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: शराब पीकर कांवड़िये ने मचाया उत्पात, शिविर में की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: शराब पीकर कांवड़िये ने मचाया उत्पात, शिविर में की तोड़फोड़
विज्ञापन
कांवड़ियों ने शिविर में की तोड़फोड़।
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गांव असालतनगर में हनुमान मंदिर के पास स्थित कांवड़ सेवा शिविर में रविवार रात एक कांवड़िये ने जमकर उत्पात मचाया। कांवड़िये ने स्वास्थ्यकर्मियों व पुलिस के साथ अभद्रता की। पुलिस ने कांवड़िये को हिरासत में ले लिया है।
स्वास्थ्य विभाग के नेत्र परीक्षण अधिकारी रोहित सचान ने बताया कि उनकी व हेल्थ ऑफिसर पंकज कुमार की ड्यूटी रविवार रात असालतनगर स्थित हनुमान मंदिर के पास कांवड़ सेवा शिविर में लगी थी। रात में करीब 12 बजे अत्यधिक शराब के नशे में एक कांवड़िया आया और हंगामा करने लगा। कांवड़िये ने शिविर में तोड़फोड़ कर स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मारपीट की। मारपीट में रोहित सचान, पंकज कुमार घायल हो गए। जब पुलिस मामला शांत कराने के लिए गई तो उनके साथ भी अभद्रता की गई। जिसके बाद कांवड़िये को हिरासत में ले लिया है। एसीपी लिपि नागायच ने बताया कि कांवड़िये को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।